facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

एडवेंट ने बेचा एबी कैपिटल का 0.9 फीसदी हिस्सा, NSE को इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स की मंजूरी मिली

Advertisement

प्राइवेट इक्विटी फर्म ने 2.34 करोड़ शेयर 242.65 रुपये के भाव पर बेचकर 568 करोड़ रुपये जुटाए।

Last Updated- June 11, 2025 | 9:52 PM IST
Stake Sell
Representative Image

एडवेंट इंटरनैशनल की सहायक जोमेई इन्वेस्टमेंट्स ने बुधवार को आदित्य बिड़ला कैपिटल की 0.9 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिये बेच दी। प्राइवेट इक्विटी फर्म ने 2.34 करोड़ शेयर 242.65 रुपये के भाव पर बेचकर 568 करोड़ रुपये जुटाए। खरीदारों में मिरे ऐसेट म्युचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल एमएफ और एचएसबीसी एमएफ शामिल हैं। आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 1.5 फीसदी बढ़कर 246 रुपये पर बंद हुआ। मार्च 2025 के आखिर में जोमेई के पास बिड़ला समूह के फर्म की 3.84 फीसदी हिस्सेदारी थी।

एनएसई को इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स की मंजूरी मिली

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑप इंडिया को बाजार नियामक सेबी से मासिक इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स अनुबंध पेश करने की मंजूरी मिल गई। मासिक अनुबंध की पेशकश के साथ एनएसई का इरादा बाजार के प्रतिभागियों को बिजली की कीमत में उतारचढ़ाव के खिलाफ हेजिंग का प्रभावी हथियार मुहैया कराना है, साथ ही बिजली क्षेत्र के लिए और ज्यादा सटीक कीमत का संकेत मिल सकेगा। एनएसई ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement