facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चार महीने की बढ़त के बाद बाजारों में फिर अस्थिरता, सेंसेक्स-निफ्टी 3% गिरे, ₹11.5 लाख करोड़ डूबे

Advertisement

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में करीब 20,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग 50,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

Last Updated- July 31, 2025 | 10:06 PM IST
Stock market today

देश के शेयर बाजारों को जुलाई में अस्थिरता का सामना करना पड़ा और मार्च से जून तक लगातार चार महीने से हो रही बढ़त का सिलसिला टूट गया। इस अवधि में बेंचमार्क सूचकांकों में करीब 15 फीसदी की उछाल दर्ज हुई। जुलाई में निफ्टी और सेंसेक्स करीब 3 फीसदी गिरकर बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांकों में क्रमश: 6.7 फीसदी व 4 फीसदी की फिसलन हुई। पिछले चार महीनों में दोनों सूचकांकों में क्रमश: 20-20 फीसदी की उछाल आई थी।

कंपनियों की आय में सुस्ती, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिकी व्यापार वार्ताओं को लेकर नई अनिश्चितताओं के कारण यह तेजी अचानक थम गई। इस महीने भारत का कुल बाजार पूंजीकरण 11.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 450 लाख करोड़ रुपये (5.14 लाख करोड़ डॉलर) रह गया। जुलाई में भारतीय शेयर बाजार ज्यादातर वैश्विक प्रतिस्पर्धियों से पिछड़ गए क्योंकि आय की सुस्त रफ्तार ने अन्य उभरते बाजारों की तुलना में उनके पहले से ही महंगे मूल्यांकन पर और भी ज्यादा असर डाला।

एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर सूचकांक महीने के अंत में लाल निशान में रहे। इनमें आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा करीब 10 फीसदी तक गिरा। निफ्टी में शामिल शेयरों में खासी गिरावट वालों में इटरनल शामिल था जो 17 फीसदी गिरा जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर 10 फीसदी तक चढ़ा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में करीब 20,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग 50,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement