facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेरिवेटिव में SEBI की सख्ती के बाद छोटे निवेशकों की भागीदारी 49% घटी

Advertisement

बाजार नियामक ने एफऐंडओ में गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए अपने शुरुआती कदमों में लॉट साइज को बढ़ा दिया था।

Last Updated- May 23, 2025 | 9:38 PM IST
SEBI

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा है कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की सख्ती से छोटी पूंजी आधार वाले निवेशकों की भागीदारी काफी घट गई है। सेबी ने डेरिवेटिव सेगमेंट में अंधाधुंध ट्रेडिंग पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मार्च तक एनएसई में 10,000 रुपये से कम के मासिक प्रीमियम टर्नओवर वाले निवेशकों की संख्या में सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि 10,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक के टर्नओवर वाले निवेशकों की संख्या 37 प्रतिशत तक घटी है।

बाजार नियामक ने एफऐंडओ में गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए अपने शुरुआती कदमों में लॉट साइज को बढ़ा दिया था और साप्ताहिक एक्सपायरी को तर्कसंगत बनाया था। आंकड़ों के अनुसार एफऐंडओ में 90 प्रतिशत से अधिक व्यापारियों को नुकसान होता है।

इक्रा ने कहा, ‘इसके विपरीत ज्यादा मासिक प्रीमियम टर्नओवर वाले निवेशकों की संख्या पर अपेक्षाकृत कम असर पड़ा है। कम टर्नओवर दायरे में निवेशकों की संख्या में गिरावट के कारण प्रीमियम एडीटीओ में गिरावट आई, खासतौर पर 1 लाख रुपये से कम मासिक प्रीमियम टर्नओवर वाले निवेशकों के लिहाज से।’

रे​टिंग एजेंसी ने कहा है कि मार्जिन ट्रेडिंग फंड (एमटीएफ) एक्सपोजर में पिछले वर्षों के दौरान लगातार तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 18 फीसदी की गिरावट आई जिसका असर सिक्योरिटी ब्रोकिंग कंपनियों के प्रदर्शन पर दिखा।

इक्रा के 9 सिक्योरिटी ब्रोकिंग फर्मों के नमूने के अनुसार राजस्व सालाना आधार पर 19 फीसदी तक घटा और कर बाद परिचालन लाभ (पीएटी) घटकर 26 फीसदी रह गया जो पिछली 12 तिमाहियों में सबसे कमजोर रहा।

पिछले नवंबर में सेबी ने एफऐंडओ में अत्यधिक सट्टेबाजी रोकने के लिए छह उपाय शुरू किए। नियामक सूत्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार हालांकि इंडेक्स ऑप्शंस की मात्रा (प्रीमियम के संदर्भ में) सालाना आधार पर 15 प्रतिशत गिर गई, लेकिन वे अभी भी दो साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक हैं। इसी तरह, इंडिवजुअल ट्रेडर भागीदारी हालांकि सालाना आधार पर 5 प्रतिशत कम है, लेकिन 2022 की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़ गई है।

सेबी ने एफऐंडओ कारोबारी मुनाफे पर एक और सर्वे भी शुरू किया है। इसका परिणाम जून के मध्य तक सामने आने की संभावना है।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement