facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet के दो सीनियर अधिकारियों के इस्तीफे के बाद कंपनी में हड़कंप, शेयर में आई बड़ी गिरावट

Advertisement

एयरलाइन कंपनी SpiceJet के शेयरों में आज यानी मंगलवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

Last Updated- March 12, 2024 | 9:30 PM IST
Spicejet Q2FY26 results
Representative Image

एयरलाइन कंपनी SpiceJet के शेयरों में आज यानी मंगलवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाते समय, SpiceJet के शेयर 7.15% की गिरावट के साथ 56.25 रुपये प्रति शेयर पर आ गए।

क्यों लुढ़के शेयर?

भारत में सस्ता उड़ान उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन में रणनीतिक पुनर्गठन के तहत उसके कमर्शियल टीम के कई सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एयरलाइन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) Arun Kashyap और चीफ कमर्शियल ऑफिसर Shilpa Bhatia ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते शुरू हो सकता है JSW Group और MG Motor India का ज्वाइंट वेचर, 5000 करोड़ के निवेश की है योजना

कंपनी ने दिया बयान

एयरलाइन के प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “स्पाइसजेट के रणनीतिक पुनर्गठन के तहत मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सहित वाणिज्यिक दल के कई सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।” प्रवक्ता ने कहा कि हाल में पूंजी जुटाने के साथ ही कंपनी पिछले सभी विवादों के समाधान की प्रक्रिया तेज कर रही है और राजस्व तथा यात्रियों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हो रही है।

SpiceJet ने एशलॉन के साथ खत्म किया विवाद

मुश्किलों से उबरने की कोशिश में लगी स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एशलॉन आयरलैंड मैडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है।

यह पिछले दो हफ्ते में इस तरह का तीसरा विवाद है जिसका स्पाइसजेट ने निपटारा किया है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एशलॉन के साथ कानूनी विवाद का निपटान होने से 4.8 करोड़ डॉलर (करीब 398 करोड़ रुपये) की बचत होगी।

इस विवाद निपटान के तहत स्पाइसजेट दो एयरफ्रेम का अधिग्रहण करेगी। आम तौर पर एयरफ्रेम बिना इंजन वाला विमान होता है। कई बाधाओं का सामना कर रही और धन जुटाने की प्रक्रिया में लगी एयरलाइन तीन विवादों का निपटान कर कुल तीन एयरफ्रेम हासिल कर रही है। ये एयरफ्रेम बोइंग 737 एनजी विमानों के हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि हाल में पूंजी जुटाने के साथ ही कंपनी पिछले सभी विवादों के समाधान की प्रक्रिया तेज कर रही है और राजस्व तथा यात्रियों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हो रही है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement