facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लगातार दो हफ्ते की मार के बाद इस हफ्ते चढ़कर बंद हुआ शेयर बाजार, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी दिखा असर

Advertisement

Stock Market: वृहद विदेशी निवेशकों की बिकवाली की रफ्तार भी थोड़ी कम हुई है और शुक्रवार को उन्होंने केवल 12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Last Updated- November 03, 2023 | 9:44 PM IST
Share Market

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे दरें उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकने की उम्मीद फिर बढ़ गई है। फेड के इसी हफ्ते के फैसले का असर शेयर बाजार पर भी दिखा और बेंचमार्क सूचकांक आज लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुए। अमेरिकी सरकारी बॉन्ड की यील्ड में भी इसी कारण नरमी आई है।

सेंसेक्स आज 283 अंक चढ़कर 64,364 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 97 अंक की बढ़त के साथ 19,231 पर बंद हुआ। दो हफ्ते तक गिरावट पर बंद होने के बाद इस हफ्ते सेंसेक्स 0.9 फीसदी और निफ्टी 1 फीसदी बढ़त में रहा।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को संकेत दिया कि 10 साल के बॉन्ड की यील्ड में हालिया तेजी के कारण दर बढ़ोतरी की जरूरत कुछ कम हो गई है।

हालांकि फेड ने दरों में बढ़ोतरी का विकल्प खुला रखा है मगर उसके रुख में नरमी से दर वृद्धि थमने की उम्मीद जग गई है, जिस कारण दुनिया भर के बाजार जोश में दिखे। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड कई साल के उच्च स्तर से घटकर 4.65 फीसदी पर रह गई थी। पिछले महीने यह 16 साल के उच्चतम स्तर 5 फीसदी को लांघ गई थी।

बहरहाल विश्लेषकों ने आगाह किया कि दिसंबर में फेड की बैठक से पहले आने वाले वृहद आर्थिक आंकड़े बताएंगे कि दर बढ़ेगी अथवा नहीं।

फेड और अन्य केंद्रीय बैंकों की नजरें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर भी हैं। उन्हें फिक्र है कि विवाद गहराने पर ईरान और अन्य तेल उत्पादक देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है।

मुद्रास्फीति को लक्ष्य के भीतर लाने का प्रयास कर रहे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के केंद्रीय बैंकों के लिए तेल के दाम में तेजी चुनौती खड़ी कर सकती है। अभी तक तेल बाजार पर इस संघर्ष का असर नहीं दिखा है। ब्रेंट क्रूड 87.8 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले महीने युद्ध शुरू होने से पहले के भाव से कम है।

कंपनियों के नतीजों से भी निवेशकों का हौसला बढ़ा है। अक्टूबर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह भी 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो अभी तक का दूसरा सर्वा​धिक आंकड़ा है।

वृहद विदेशी निवेशकों की बिकवाली की रफ्तार भी थोड़ी कम हुई है और शुक्रवार को उन्होंने केवल 12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विश्लेषकों ने कहा कि नरम वै​श्विक आ​र्थिक हालात के बीच भारत में निरंतर वृद्धि देखकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक दोबारा शुद्ध खरीदार बन सकते हैं। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 21,680 करोड़ रुपये की निकासी की थी। इसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले साल दिसंबर के बाद लगातार सबसे ज्यादा सत्रों में गिरावट आई थी।

मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के संस्थापक सौरभ मुखर्जी ने कहा, ‘बयान से स्पष्ट है कि फेड आगे दरें नहीं बढ़ाएगा। मजबूत आ​र्थिक आंकड़ों और कंपनियों के अच्छे नतीजों से भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर ​स्थिति में है।’

उन्होंने कहा, ‘यदा-कदा राजनीतिक झटके लगते रहते हैं मगर बाजार पर इनका ज्यादा प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है। तेल के दाम ठहरे रहे और ब्याज दरें नहीं बढ़ीं तो रुपया भी ​स्थिर होगा। इससे विदेशी निवेशक फिर शेयर बाजार में रकम लगाने लगेंगे।’

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर आज 2,267 शेयर बढ़त में और 1,422 गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स के आधे से ज्यादा शेयर लाभ में रहे।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement