facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अहमदाबाद की भागीदारी गिफ्ट सिटी की ट्रेडिंग में रही दमदार

Advertisement

अहमदाबाद, मुंबई के बाद मूल्य के लिहाज से शेयर बाजार गतिविधियों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बन गया है।

Last Updated- February 17, 2025 | 11:11 PM IST
Market movement: There will not be much movement in the markets this week, municipal bonds have not been able to gain momentum बाजार हलचल: इस हफ्ते बाजारों में नहीं होगी बहुत घटबढ़, रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं म्युनिसिपल बॉन्ड

देश के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र से अहमदाबाद की नजदीकी की वजह से इस शहर को शेयर बाजार की गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनने में मदद मिली है। दोनों बाजारों में सौदों की कुल वैल्यू में अहमदाबाद की भागीदारी लगातार तीसरे साल दो अंक में रहने की संभावना है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह भागीदारी वित्त वर्ष 2025 के दिसंबर तक 16.9 फीसदी तक थी जो वित्त वर्ष 2020 में महज 1.7 प्रतिशत थी। बीएसई के कुल कारोबार में यह बढ़कर 25.3 प्रतिशत हो गई, जो वित्त वर्ष 2020 में मात्र 2.2 प्रतिशत थी। यह आंकड़ा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के बुलेटिनों से जुटाया गया है। शहर की पहचान निवेशकों के विशिष्ट क्लाइंट कोड और उनके लोकेशन से जुड़े डेटा के आधार पर की जाती है।

अहमदाबाद इस वजह से मुंबई के बाद मूल्य के लिहाज से शेयर बाजार गतिविधियों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बन गया है। वित्त वर्ष 2025 में एनएसई (वित्त वर्ष 2016 में 59.2 प्रतिशत) पर कुल कारोबार में मुंबई का योगदान 63.6 प्रतिशत और बीएसई (वित्त वर्ष 2016 में 56.3 प्रतिशत) पर 31.05 प्रतिशत रहा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज की संपत्ति प्रबंधन इकाई में इक्विटी और डेरिवेटिव के प्रमुख अंकित मंधोलिया का मानना है, ‘व्यक्तिगत कारोबारी के आधार पर अहमदाबाद की हिस्सेदारी लगभग 4 प्रतिशत (टर्नओवर के लिहाज से) है जो पिछले कुछ वर्षों से इतनी ही बनी हुई है।’

एनएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि 2024 में नकदी बाजार में व्यक्तिगत कारोबार में अहमदाबाद की हिस्सेदारी एक दशक पहले की तुलना में कम रही जबकि दिल्ली जैसे अन्य शहरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दिल्ली ने इसी अवधि में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है और एक दशक पहले जैसी स्थिति के समान ही मुंबई के बाद वह दूसरे स्थान पर है।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement