facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 शेयर बन जाएंगे 18 शेयर! Algoquant Fintech के एक फैसले से निवेशकों की लॉटरी, जानें क्या है पूरा मामला

Advertisement

अल्गोक्वांट फिनटेक ने स्टॉक स्प्लिट और आठ बोनस शेयर देने का ऐलान करके निवेशकों को चौंकाया, जिससे बीते शुक्रवार को उसके शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी।

Last Updated- July 06, 2025 | 4:50 PM IST
stock market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Freepik

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को Algoquant Fintech Limited के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। कंपनी द्वारा बड़े कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा के बाद निवेशकों का उत्साह चरम पर था। शुक्रवार को BSE पर शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछलकर दिन के दौरान 1,169 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 1,065.40 रुपये से काफी ज्यादा था। हालांकि, बाद में कुछ मुनाफावसूली के कारण शेयर 1,109.10 रुपये पर बंद हुआ, फिर भी दिन के अंत में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर करीब 1,732.02 करोड़ रुपये हो गया। 

कंपनी की इस तेजी का कारण उसका हालिया कॉरपोरेट एक्शन रहा, जिसने निवेशकों का ध्यान खींचा। Algoquant Fintech ने अपने शेयरों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की घोषणा की, जिसके बाद बाजार में हलचल मच गई। 

Also Read: Corporate Actions: इस हफ्ते स्टॉक मार्केट में डिविडेंड-बोनस इश्यू-राइट्स इश्यू की बरसात, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

बोनस और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

3 जुलाई 2025 को बाजार बंद होने के बाद हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों का फेस वैल्यू 2 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही, हर 1 रुपये फेस वैल्यू के शेयर पर 8 बोनस शेयर देने की घोषणा की गई। इसका मतलब है कि 2 रुपये फेस वैल्यू के एक शेयर के बदले शेयरधारकों को अब 18 शेयर मिलेंगे—एक शेयर स्प्लिट से और आठ बोनस शेयर। यानी, जिन निवेशकों के पास अभी 100 शेयर हैं, उनके पास इस प्रक्रिया के बाद 1,800 शेयर होंगे। कंपनी ने कहा कि रिकॉर्ड डेट की घोषणा जल्द की जाएगी और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद यह प्रक्रिया दो महीने में पूरी हो जाएगी। 

हालांकि, शेयरों में इस तेजी के बावजूद कंपनी के तिमाही नतीजे कुछ खास नहीं रहे। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 54.02 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 2.7 फीसदी कम है, लेकिन पिछली तिमाही से 8.4 फीसदी ज्यादा है। वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 0.61 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की चौथी तिमाही के 6.19 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही के 5.09 करोड़ रुपये की तुलना में क्रमशः 90 फीसदी और 88 फीसदी कम है। 

कंपनी के इस कॉरपोरेट एक्शन ने निवेशकों में नई उम्मीद जगाई है, और बाजार की नजर अब रिकॉर्ड डेट और आगे की रणनीति पर टिकी है।

Advertisement
First Published - July 6, 2025 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement