facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1:1 बोनस शेयर और 140% डिविडेंड, स्मॉलकैप कंपनी का निवेशकों को डबल तोहफा; ऑल टाइम पर पंहुचा शेयर

Advertisement

प्रति शेयर 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मिलाकर पूरे साल के लिए कुल डिविडेंड 13 रुपये प्रति इक्विटी शेयर हो गया है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

Last Updated- April 09, 2026 | 3:36 PM IST
Dividend

Divided Bonus Share: ब्रोकरेज सर्विसेज प्रोवाइडर आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने गुरुवार (9 अप्रैल) को मार्च तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी ने फाइनेंशियल प्रदर्शन के साथ डिविडेंड और बोनस शेयर की भी घोषणा की है। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंसॉलिडे डेट नेट प्रॉफिट 25 प्रतिशत बढ़कर 103.45 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में राजस्व 25 प्रतिशत बढ़कर 302 करोड़ हो गया।

कंपनी ने गुरुवार (9 अप्रैल) को एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 386 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत अधिक है। कुल राजस्व भी सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 1,198 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद उसका प्रदर्शन स्थिर बना रहा।

बोनस इश्यू और डिविडेंड का एलान

कंपनी के बोर्ड ने 1:1 रेश्यो में इक्विटी शेयरों के बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। हालांकि, इसे अभी शेयरधारकों और अन्य नियामकीय मंजूरियां दी जानी है। कंपनी ने इससे पहले मार्च 2025 में भी इसी रेश्यो में बोनस इश्यू की घोषणा की थी।

बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 7 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। प्रति शेयर 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मिलाकर पूरे साल के लिए कुल डिविडेंड 13 रुपये प्रति इक्विटी शेयर हो गया है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

फाईलिंग के अनुसार, एक्टिव क्लाइंट परिवारों की संख्या 14 प्रतिशत बढ़कर 13,395 हो गई। कंपनी ने वर्ष के दौरान 1,663 नए क्लाइंट परिवार जोड़े। इसके साथ ही, कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर्स की संख्या भी 380 से बढ़कर 401 हो गई। कंपनी के डिजिटल वेल्थ सेगमेंट में एयूएम 22 प्रतिशत बढ़कर 2,218 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ओमनी फाइनेंशियल एडवाइज़र्स प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी वर्ष के दौरान वृद्धि दर्ज की गई।

Also Read: ₹41,000 करोड़ सब्सिडी से चमके Fertiliser stocks, 2 शेयरों पर 56% तक रिटर्न का टारगेट; एक का दाम ₹120 से भी कम

कंपनी ने क्या कहा?

सीईओ राकेश रावल और जॉइंट सीईओ फिरोज अजीज ने संयुक्त बयान में कहा, ”पिछली 16 तिमाहियों में हमारे मुनाफे की सालाना औसत वृद्धि 32.2 प्रतिशत रही है। इसमें मीडियन 33.2 प्रतिशत और स्टैण्डर्ड डिविएशन 4.5 प्रतिशत रहा है, जो हमारे प्रदर्शन की स्थिरता को दर्शाता है।”

उन्होंने आगे कहा, ”इक्विटी बाजार में आई तेज गिरावट के बीच हम अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहे। इसके लिए हम अपने ग्राहकों के निरंतर सहयोग और अपनी टीम के समर्पण व कड़ी मेहनत के आभारी हैं। यह प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों में भी नए ग्राहकों को जोड़ने और मौजूदा संबंधों को मजबूत करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है।”

Advertisement
First Published - April 9, 2026 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement