facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार खुलते ही मल्टीबैगर Defence Stock में तगड़ा उछाल, 2 साल में 290% की तेजी; DRDO से ऑर्डर की L1 बिडर बनी कंपनी

Advertisement

यह स्मालकैप कंपनी को DRDO से एक अहम ऑर्डर मिलने की संभावना है। कंपनी L1 बिडर घो​षित हुई है।

Last Updated- January 29, 2025 | 10:46 AM IST
Hindustan Aeronautics HAL Stock
Representational Image

Defence Stock: डिफेंस एंड एयरोस्पेस सेक्टर की स्मालकैप कंपनी अपोलो माइक्रोसिस्टम (Apollo Micro Systems) के शेयर में बुधवार (29 जनवरी) को बाजार खुलते ही जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबारी सेशन में ही यह शेयर 5.5 फीसदी से ज्यादा उछल गया। दरअसल, यह स्मालकैप कंपनी को DRDO से एक अहम ऑर्डर मिलने की संभावना है। कंपनी L1 बिडर घो​षित हुई है। लंबी अव​धि में इस स्टॉक ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 2 साल में शेयर करीब 290 फीसदी उछल चुका है।

DRDO से क्या है ऑर्डर

अपोलो माइक्रोसिस्टम (Apollo Micro Systems) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से 7.37 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले (L1 बिडर) घो​षित की गई है। कंपनी एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में कार्यरत है. यह इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, रेलवे और अन्य सेक्टर्स में भी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Apollo Micro Systems: स्टॉक बना मल्टीबैगर

अपोलो माइक्रो​ सिस्टम का शेयर लॉन्ग टर्म में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर रहा है। बीते दो साल में इस शेयर ने 290 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है। जबकि 3 साल का रिटर्न 755 फीसदी और 5 साल का 1460 फीसदी रहा है। बीते एक साल का रिटर्न 5 फीसदी रहा है। हालांकि, बीते 3 महीने यह 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है। यह स्टॉक सेबी और एक्सचेंज की अतिरिक्त निगरानी (ASM-1 कैटेगरी) में है।

मंगलवार को शेयर 119 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को स्टॉक में 120.10 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ और थोड़ी देर में ही 5.5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 126 के के लेवल तक पहुंच गया। BSE Smallcap इंडेक्स के इस शेयर का मार्केट कैप 3,803 करोड़ रुपये है।

शेयर का 52 हफ्ते का हाई 157 और लो 88 रुपये है। अपने रिकॉर्ड हाई से यह शेयर फिलहाल 25 फीसदी की गिरावट पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, मई 2023 में यह स्टॉक ​स्पिल्ट हुआ था। कंपनी ने अपने 10:1 के अनुपात में स्टॉक ​स्पिल्ट किया था। यानी, 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इ​क्विटी शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में ​​स्पिल्ट किया गया था।

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement