facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CEO संजय अग्रवाल की फिर से नियुक्ति के बाद चढ़ा एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक का शेयर

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 11:19 PM IST
AU Small Finance Bank

एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक (एसएफबी) का शेयर गुरुवार को 17 फीसदी उछल गया जब भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रबंध निदेशक व सीईओ संजय अग्रवाल की 3 साल के लिए दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दे दी। उनका मौजूदा कार्यकाल 18 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

मोतीलाल ओसवाल ने एक नोट में कहा, प्रबंधन की निरंतरता पर स्पष्टता के अभाव और अनिश्चित आर्थिक माहौल के कारण एयू एसएफबी के शेयर कीमत पर दबाव रहा था। हमारा मानना है कि आरबीआई की मंजूरी से अनिश्चितता दूर हो गई है और अब बैंक के फंडामेंटल परफॉर्मेंस पर ध्यान केंद्रित हो गया है।

गुरुवार की तेजी से पहले एयू एसएफबी का शेयर इस साल अब तक के लिहाज से 10 फीसदी से ज्यादा नीचे था जबकि परिचालन के मोर्चे पर प्रदर्शन अच्छा था। विश्लेषकों को उम्मीद है कि कंपनी कर्ज के मोर्चे पर बेहतर वृद्धि‍ दर्ज करेगी।

मोतीलाल ओसवाल के नोट में कहा गया है, एयू एसएफबी का प्रदर्शन परिचालन के मोर्चे पर बेहतर रहा है, जिसकी अगुआई कर्ज की मजबूत वृद्धि, देनदारी की फ्रैंचाइजी में मजबूती और परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार ने की। हमारा अनुमान है कि एयू बैंक वित्त वर्ष 23-25 में कर्ज में 29 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि‍ के हिसाब से बढ़ोतरी दर्ज करेगा।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement