facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

6 से 9 महीने में 15% रिटर्न दे सकता है Auto Stock, हाई से 30 प्रतिशत टूट चुका है भाव

Advertisement

Auto Stock to buy: ब्रोकरेज के अनुसार, प्रबंधन को उम्मीद है कि जीएसटी दर में कटौती के बाद मांग में सुधार होगा।

Last Updated- March 31, 2026 | 1:16 PM IST
auto stocks

Auto Stock To Buy: बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में पिछले तीन महीनों में बड़ी गिरावट देखी गई है। यह अपने हाई लेवल से 15 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। 28 फरवरी 2026 को पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद बाजार में लगातार पांच हफ्तों तक गिरावट दर्ज की गई। संघर्ष शुरू होने के बाद से ही निफ्टी 13 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland)के शेयर को इस हफ्ते का टॉप पिक बनाया है।

Ashok Leyland पर टारगेट प्राइस: ₹180

एक्सिस सिक्योरोटिज ने अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) पर खरीदने की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने 6 से 9 महीने के लिए स्टॉक पर 180 रुपये का टारगेट दिया है। इस तरह, शेयर 15 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। अशोक लेलैंड के शेयर सोमवार को बीएसई पर 154 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, प्रबंधन को उम्मीद है कि जीएसटी दर में कटौती के बाद मांग में सुधार होगा। इसे शुरुआती रिप्लेसमेंट डिमांड और खनन, निर्माण व लॉजिस्टिक्स के लिए भारी-भरकम ट्रकों में मजबूत मांग से समर्थन मिलेगा। स्थिर फ्रेट रेट्स, ऑपरेटरों की बढ़ती प्रॉफिटेबिलिटी, आरबीआई की दर कटौती का प्रभाव और लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च मजबूत सहायक कारक प्रदान करते हैं।

ब्रोकरेज ने कहा कि हम अशोक लेलेंड के लॉन्ग टर्म आउटलुक को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं। इसमें मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में धीरे-धीरे सुधार और सेगमेंटल विविधीकरण को ध्यान में रखा गया है।

हाई से 28% शेयर

अशोक लेलैंड के शेयर 52 वीक्स हाई 215 रुपये से 28 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक्स का लो 163 रुपये है। एक महीने में शेयर में 26.98 प्रतिशत और तीन महीने में 13.74 फीसदी की गिरावट आई है। छह महीने में शेयर 8 प्रतिशत, एक साल में 50 प्रतिशत और दो साल में 80.फीसदी चढ़ा है। तीन साल में स्टॉक ने 125 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

 

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 31, 2026 | 1:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement