facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Stocks: शेयर बाजार की टॉप-10 परफॉर्मर्स में 50 फीसदी ऑटो कंपनियां, कुछ के शेयरों ने तोड़ डाले रिकॉर्ड

Advertisement

Auto Stocks : आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M), Bajaj Auto, Maruti, Tata Motors और Hero Motocorp ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए टॉप-10 में अपना स्थान बनाए रखा। क्या रही वजह!

Last Updated- February 16, 2024 | 4:14 PM IST
Auto Stocks: 50 percent auto companies are among the top-10 performers of the stock market, shares of some broke records Auto Stocks: शेयर बाजार की टॉप-10 परफॉर्मर्स में 50 फीसदी ऑटो कंपनियां, कुछ के शेयरों ने तोड़ डाले रिकॉर्ड

शेयर बाजारों में रौनक फिर से लौटने लगी है। आज यानी 16 फरवरी को लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार खुलने के कुछ ही घंटों में निफ्टी-50 इंडेक्स 22,000 के लेवल को पार कर गए। इस बीच, आज जिस सेक्टर का बाजार में सबसे ज्यादा बोलबाला रहा उसमें ऑटो सेक्टर टॉप में शामिल रहा। आज के दिन NSE पर ऑटो सेक्टर के शेयरों में 2.30 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

बाजार में टॉप परफॉर्मर की बात की जाए तो महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M), Bajaj Auto, Maruti, Tata Motors और Hero Motocorp ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए टॉप-10 में अपना स्थान बनाए रखा। इस लिहाज से देखा जाए तो आज की टॉप-10 परफॉर्मेंस वाली कंपनियों में आधी कंपनियां ऑटो सेक्टर की थी यानी 10 में से 5 या 50 फीसदी।

M&M के शेयरों ने तोड़े 1 साल के रिकॉर्ड

इन 5 कंपनियों में से 3 कंपनियों ने आज 51 सप्ताह के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। आज ही जर्मनी की ऑटोमेकर कंपनी फोक्सवैगन (Volkswagen) के साथ महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की डील के बाद इसके शेयरों में शानदार तेजी आ गई और वे 52 सप्ताह (1 साल) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंट्रा डे कारोबार के दौरान करीब 5 फीसदी का उछाल मारते हुए NSE पर 1,864.65 के स्तर पर पहुंच गए। बता दें कि आज हुई डील के मुताबिक, फोक्सवैगन महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए प्रमुख कंपोनेंट्स उपलब्ध कराएगी।

हालांकि बाद में M&M के शेयरों में पहले के मुकाबले मामूली गिरावट आई और इसके शेयर 4.13 की बढ़त दर्ज करते हुए 1,838 रुपये पर बंद हुए।

Bajaj Auto और Hero Motocorp के शेयरों ने भी तोड़े रिकॉर्ड

M&M के अलावा आज का दिन Bajaj Auto और Maruti Suzuki India के लिए भी काफी खुशी भरा रहा। दोनों कंपनियों के शेयरों ने आज 1 साल के रिकॉर्ड तोड़ते हुए जबरदस्त बढ़त दर्ज की।

इंट्रा डे ट्रेड के दौरान Bajaj Auto के शेयर 8,455.45 रुपये पर पहुंच गए। इसके शेयर NSE पर 2.72 फीसदी की बढ़त के साथ 8,344 रुपये पर बंद हुए। वहीं, Maruti के शेयर भी 52 सप्ताह का रिकॉर्ड तड़ते हुए 11,480 रुपये पर पहुंच गए। Maruti के शेयर आज 1.88 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 11,298.65 रुपये पर बंद हुए।

Hero Motocorp और Tata Motors के शेयर भी टॉप-10 शेयरों में

Hero Motocorp के शेयरों में आज बेहतर बढ़त देखने को मिली। NSE पर इसके शेयर 1.70 फीसदी की उछाल के साथ 4,898.90 रुपये पर बंद हुए। वहीं, Tata Motors के भी शेयर 1.94 फीसदी की उछाल दर्ज करते हुए 938.40 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement