facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto stocks: वाहन शेयरों ने पकड़ी दमदार रफ्तार, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 27 फीसदी चढ़ा

Advertisement

जून में वाहनों की रिटेल सेल सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 18,63,868 वाहन रही

Last Updated- July 09, 2023 | 11:18 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

वाहन व वाहन कलपुर्जा फर्मों के शेयरों की रफ्तार वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक तेज रही है और NSE का निफ्टी ऑटो इंडेक्स (Nifty Auto Index) करीब 27 फीसदी चढ़ा है जबकि इस अवधि में Nifty50 में मोटे तौर पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

आईडीबीआई कैपिटल (IDBI Capital) के शोध प्रमुख ए के प्रभाकर के मुताबिक, एक्सचेंजों पर वाहन कंपनियों के शेयरों का उम्दा प्रदर्शन की वजह विभिन्न वाहन मैन्युफैक्चरर की तरफ से प्रीमियम उत्पादों पर जोर दिया जाना है, जिससे वाहनों की बिक्री अपेक्षाकृत स्थिर रही है।

प्रभाकर ने कहा, मामला अब बिक्री के ज्यादा आंकड़ों का नहीं है बल्कि प्रीमियम उत्पादों का है। ज्यादातर विनिर्माताओं के यहां अब ज्यादातर बिक्री प्रीमियम या उच्च कीमत वाली श्रेणी में हो रही है, जिसे बाजार पसंद कर रहा है।

इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में टाटा मोटर्स अग्रणी है और स्पोर्ट्स व्हीकल (SUV) सेगमेंट में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अग्रणी प्रदर्शन करने वालों में से एक है।

Also read: PMLA: GST पर होगी ED की नजर, टैक्स चोरी करने वालों पर सरकार ने लिया बड़ा ऐक्शन

मारुति सुजूकी (Maruti Suzuki India) ने भी इनविक्टो (Invicto) पेश किया है, जो अब तक का उसका सबसे महंगा SUV है। दोपहिया श्रेणी में भी हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो महंगे उत्पाद उतार रही है, जिसे बाजार ने सकारात्मक माना है।

हाल में ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FADA) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में वाहनों की खुदरा बिक्री (विभिन्न श्रेणियों में) सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 18,63,868 वाहन रही। मासिक आधार पर बिक्री हालांकि 8 फीसदी कम र ही।

Also read: FPI Flow: ‘भारत में खरीदो, चीन में बेचो’ की रणनीत अपना रहे विदेशी निवेशक

FADA की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, जुलाई 2023 में वाहनों का खुदरा परिदृश्य मिश्रित रुख का संकेत दे रहा है।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 6:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement