facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Avadhut Sathe ने फिनफ्लूएंसर होने से किया इनकार, ASTA को बताया 100% ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म

Advertisement

एकेडमी ने कहा कि वह गुरुकुल की तरह सीखने की व्यवस्था की पद्धति का अनुसरण करती है, जिसका लक्ष्य दक्षता, अनुशासन और वित्तीय बाजार के लिए सही मनोदशा तैयार रखना है।

Last Updated- August 26, 2025 | 10:36 PM IST
SEBI ASTA Ban

बाजार नियामक सेबी के 20 अगस्त के तलाशी अभियान के बाद अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी (एएसटीए) के संस्थापक अवधूत साठे ने मंगलवार को पहला आधिकारिक बयान जारी किया। साठे ने फिनफ्लूएंसर होने से इनकार किया है और कहा है कि उनकी एकेडमी शुद्ध रूप से ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है और उनने कभी भी शेयरों की खरीद-बिक्री की सलाह नहीं दी।

एक बयान में एएसटीए ने खुद को प्रशिक्षण संस्थान बताया, न कि सलाहकारी सेवा प्रदाता या फिनफ्लूएंसर। एकेडमी ने कहा कि वह गुरुकुल की तरह सीखने की व्यवस्था की पद्धति का अनुसरण करती है, जिसका लक्ष्य दक्षता, अनुशासन और वित्तीय बाजार के लिए सही मनोदशा तैयार रखना है। बयान में कहा गया है, हम रिसर्च रिपोर्ट या स्टॉक टिप्स प्रकाशित या प्रसारित नहीं करते। व्यक्तिगत निवेश सलाह या ट्रेड कॉल या आश्वस्त रिटर्न की भी पेशकश नहीं करते।

एएसटीए ने कहा कि उसका ध्यान तैयार शिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्र ट्रेडरों और निवेशकों को विकसित करने पर है। एकेडमी का दावा है कि उसने 51 देशों में 62,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है। यह भी कहा कि हम भारत के पूंजी बाजारों को आकार देने में सेबी की महत्त्वपूर्ण भूमिका स्वीकार करते हैं।

नियामक ने फाइनैंशियल फिनफ्लूएंसरों और अपंजीकृत सलाहकारी गतिविधियों के खिलाफ अपनी सख्ती तेज कर दी है। पिछले एक साल में सेबी ने कथित तौर पर यूट्यूब, टेलीग्राम चैनलों और सबस्क्रिप्शन आधारित मॉडलों के जरिए स्टॉक-टिप कारोबार चलाने वाले व्यक्तियों और समूहों के खिलाफ कार्रवाई की है जिनमें से कई मामले पंप-एंड-डंप योजनाओं से जुड़े हैं।

सेबी के नियमों के तहत केवल पंजीकृत शोध विश्लेषकों और निवेश सलाहकारों को ही शेयरों की खरीद-बिक्री की सिफारिशें या निवेश सलाह देने की अनुमति है। चल रही जांच के बावजूद एएसटीए ने तलाशी अभियान के तुरंत बाद पिछले हफ्ते प्रशिक्षण सत्र जारी रखा।

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने हाल में प्रवर्तन कार्रवाइयों पर कहा है कि निवेशकों का भरोसा जगाने के लिए ऐसे उपाय बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा, प्रवर्तन कार्रवाई बड़े लोगों पर केंद्रित होनी चाहिए, जहां एक का भी असर दिख सकता है।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement