facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aye Finance IPO Listing: 97% सब्सक्रिप्शन के बाद फीकी शुरुआत, ₹129 पर सपाट लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Aye Finance IPO: आईपीओ में 5.5 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल था। इससे कंपनी ने करीब 710 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।

Last Updated- February 16, 2026 | 10:43 AM IST
Aye Finance IPO

Aye Finance IPO Listing: आय फाइनेंस आईपीओ के शेयर सोमवार (16 फरवरी) को फिकी एंट्री के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 129 रुपये पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 129 रुपये के बराबर है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी कंपनी की एंट्री सपाट रही और यह 129 रुपये पर लिस्ट हुए जो कि इश्यू प्राइस के समान है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 10:14 बजे यह बीएसई पर 7 रुपये या 5.43 फीसदी की गिरावट लेकर 122 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

आय फाइनेंस आईपीओ (Aye Finance IPO) की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के संकेतों के भी अनुरूप रही। लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में करीब 127 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इससे आईपीओ प्राइस के मुकाबले 2 रुपये या 1.55 प्रतिशत डिस्काउंट का संकेत मिल रहा था।

आईपीओ में 5.5 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल था। इससे कंपनी ने करीब 710 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। जबकि 2.33 करोड़ शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत करीब 300 करोड़ रुपये तक पेश किया गया था। इश्यू का प्राइस बैंड 122 से 129 रुपये प्रति शेयर रखा गया था और एक लॉट में 116 शेयर थे।

निवेशकों से मिला था सुस्त रिस्पांस

आय फाइनेंस आईपीओ 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों से आईपीओ को कमजोर रिस्पॉन्स मिला और कुल मिलाकर यह 97 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हो पाया। कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) हिस्से में 1.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि रिटेल निवेशकों ने 77 फीसदी सब्सक्राइब किया और नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स (NIIs) कैटेगरी में सबसे कम दिलचस्पी दिखी, जहां सिर्फ 0.05 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ।

आरएचपी के अनुसार, नए शेयरों के निर्गम से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कंपनी की पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा ताकि कारोबार और परिसंपत्ति वृद्धि से उत्पन्न होने वाली भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement