facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2026 की खराब शुरुआत: जनवरी में शेयर बाजार 10 साल में सबसे कमजोर, सेंसेक्स-निफ्टी 3% से ज्यादा गिरे

Advertisement

सेंसेक्स के मामले में यह फरवरी 2025 के बाद किसी भी कैलेंडर माह में सबसे कमजोर रिटर्न था जबकि निफ्टी के लिए यह जुलाई 2025 के बाद सबसे खराब था

Last Updated- January 30, 2026 | 10:47 PM IST
Stock market today

शेयर बाजारों ने कैलेंडर वर्ष 2026 की खराब शुरुआत की। एक दशक में उन्होंने जनवरी महीने में सबसे कमजोर प्रदर्शन किया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जो 2016 के बाद से जनवरी में दोनों का सबसे खराब प्रदर्शन है। तब इन सूचकांकों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई थी।

सेंसेक्स के मामले में यह फरवरी 2025 के बाद किसी भी कैलेंडर माह में सबसे कमजोर रिटर्न था जबकि निफ्टी के लिए यह जुलाई 2025 के बाद सबसे खराब था। व्यापक बाजारों पर भी दबाव देखने को मिला और निफ्टी मिडकैप 100 व निफ्टी स्मॉलकैप 100 क्रमशः 3.4 फीसदी और 4.7 फीसदी नीचे आए।

इस महीने के दौरान बाजार पूंजीकरण में करीब 16 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। यह फरवरी 2025 के बाद सबसे ज्यादा है। इसके परिणामस्वरूप भारत ने अपना 5 लाख करोड़ डॉलर का बाजार पूंजीकरण वाला तमगा खो दिया।

Also Read: Gold–Silver Price Crash: क्या 1980 जैसा होगा चांदी का हाल? 1 दिन में भाव ₹88,000 लुढ़के; निवेशक आगे खरीदें या बेचें

रुपये में लगातार गिरावट और कंपनियों की आय में निराशाजनक वृद्धि के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की भारी निकासी के कारण शेयरों में बड़ी बिकवाली हुई। एफपीआई ने इस महीने 31,000 करोड़  रुपये (3.5 अरब डॉलर) से अधिक के शेयर बेचे जो अगस्त 2025 के बाद का सर्वोच्च आंकड़ा है।

इसके विपरीत, उभरते बाजारों में भारत के समकक्षों ने शानदार प्रदर्शन किया। जनवरी में ब्राजील के बाजारों में 14 फीसदी, दक्षिण कोरिया में 24 फीसदी और ताइवान में 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसका मुख्य कारण कमोडिटी और प्रौद्योगिकी से जुड़े शेयरों में तेजी थी।

देसी बाजार में निफ्टी मेटल इंडेक्स लाभ कमाने वाला अग्रणी सूचकांक बनकर उभरा और  शुक्रवार को 5.2 फीसदी की भारी गिरावट के बावजूद इसमें 5.6 फीसदी की तेजी आई। बीएसई रियल्टी इंडेक्स सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सूचकांक रहा, जिसमें 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - January 30, 2026 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement