facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Auto, Asian paints, VBL: जिगर एस पटेल ने इन 3 शेयरों को खरीदने की दी सलाह

Advertisement

हाल ही में एशियन पेंट्स ने 2940 रुपये के अपने महत्वपूर्ण स्तर को सफलतापूर्वक पार कर लिया है और अब यह 2950 रुपये के आसपास स्थिर बना हुआ है।

Last Updated- July 16, 2024 | 7:54 AM IST
Stocks to watch today

ब्रोकरेज कंपनी आनंद राठी (Anand Rathi) के एक्सपर्ट्स जिगर एस पटेल ने शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के लिए बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स और वीबीएल के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आइयें जानते हैं इन शेयरों के बारे में;

बजाज ऑटो (Bajaj Auto)- ₹9650 से ₹9675 की रेंज में ख़रीदे और ₹9488 पर स्टॉप लॉस लगाए

बजाज ऑटो का शेयर हाल के सप्ताहों में लगभग 9,365 रुपये से 9,666 रुपये की दायरे में कारोबार कर रहा है। हालांकि, शेयर ने हाल ही में पर्याप्त ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ एक जोरदार तेजी दिखाई है, जो इस समय संभावित रूप से इस शेयर पर दांव लगाने का संकेत देता है।

आनंद राठी के एक्सपर्ट्स जिगर एस पटेल का मानना है कि टेक्नीकल विश्लेषण के दृष्टिकोण से दैनिक रेलटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 50 ​​के स्तर से उलट गया है, जो स्टॉक के लिए पॉजिटिव दृष्टिकोण का संकेत देता है।

इन संकेतकों के आधार पर हमारी सलाह है कि निवेशक 10,000 रुपये तक की संभावना का टारगेट रखे। साथ ही इसे 9650 रुपये से 9675 रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं। वहीं, जोखिम को मैनेज करने के लिए निवेशक स्टॉप-लॉस को 9488 रुपये पर सेट कर सकते हैं।

एशियन पेंट्स -₹2950 से ₹2960 की रेंज में ख़रीदे और ₹2855 पर स्टॉप लॉस लगाए

हाल ही में एशियन पेंट्स ने 2940 रुपये के अपने महत्वपूर्ण स्तर को सफलतापूर्वक पार कर लिया है और अब यह 2950 रुपये के आसपास स्थिर बना हुआ है। पर्याप्त ट्रेडिंग वॉल्यूम की विशेषता वाला यह ब्रेकआउट शेयर के संभावित ऊपर की ओर बढ़ने का एक पॉजिटिव संकेत है।

इस लिहाज से निवेशक 3150 रुपये तक की तेजी की संभावना का टारगेट रखते हुए 2950 रुपये से 2960 रुपये के दायरे में शेयर खरीदने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, जोखिम को ध्यान से मैनेज करने के लिए रोजाना आधार पर निवेशक 2855 रुपये के भाव के पास स्टॉप-लॉस लगा सकते हैं।

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (VBL)-₹1615 से ₹1630 की रेंज में ख़रीदे और ₹1590 पर स्टॉप लॉस लगाए

इस साल 19 जून को 1672 रुपये के करीब पहुंचने के बाद वीबीएल के शेयर में एक महत्वपूर्ण गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर में लगभग 110 अंक की गिरावट आई, जो लगभग 6-7 प्रतिशत के बराबर थी।

हालांकि, पिछले कारोबारी सेशन में वीबीएल ने आगे की गिरावट से बचकर लचीलेपन का प्रदर्शन किया और इसके बजाय 21DEMA के आसपास उलट गया। विशेष रूप से पिछले ट्रेडिंग सेशन में निचले मूल्य स्तरों पर उल्लेखनीय खरीदारी गतिविधि देखी गई थी, जो इन स्तरों पर स्टॉक खरीदने में निवेशकों की रुचि का सुझाव देती है।

इसी आधार पर निवेशक 1615 रुपये से 1630 रुपये के दायरे में वीबीएल के शेयर पर दांव लगा सकते हैं और 1690 रुपये के अनुमानित टारगेट के साथ दैनिक 1590 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: जिगर एस पटेल आनंद राठी में इक्विटी रिसर्च के वरिष्ठ प्रबंधक हैं। यह विचार उनके अपने हैं बिजनेस स्टैण्डर्ड के नहीं।)

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 7:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement