facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव के बाद उल्लास के माहौल में Bank Nifty पहली बार 50,000 के पार

Advertisement

सोमवार को पीएसयू बैंकों (PSU Banks) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जिससे निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 8.4 फीसदी चढ़ गया।

Last Updated- June 03, 2024 | 10:14 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

देश के अग्रणी बैंकिंग शेयरों के प्रदर्शन का पैमाना निफ्टी बैंक इंडेक्स (Nifty Bank Index) सोमवार को पहली बार 50,000 के पार निकल गया। एक्जिट पोल (Exit Poll) के कारण बाजारों में आई तेजी में इंडेक्स भी 4 फीसदी से ज्यादा उछल गया।

इंडेक्स नए मुकाम पर पहुंच गया। इसके कुछ अहम घटक मसलन भारतीय स्टेट बैंक, ऐक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई और ये 52 हफ्ते के उच्चस्तर को छू गए।

सोमवार को पीएसयू बैंकों (PSU Banks) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जिससे निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 8.4 फीसदी चढ़ गया। इस इंडेक्स में सिर्फ सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ही शामिल हैं।

बैंक निफ्टी की 40,000 से 50,000 अंकों की यात्रा मोटे तौर पर सरकारी बैंकों में हुई बढ़त के भरोसे पूरी हुई है। 21 अक्टूबर, 2021 से (जब बैंक निफ्टी पहली बार 40,000 के पार निकला था) बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नैशनल बैंक के शेयर की कीमत तीन गुनी हो गई है जबकि भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 80 फीसदी की उछाल आई है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बंधन बैंक ने नकारात्मक रिटर्न दिया है।

बैंक निफ्टी को 40,000 से 50,000 तक चढ़ने में (27.4 फीसदी की बढ़त) 648 कारोबारी सत्र लगे जबकि 30,000 से 40,000 तक के सफर में (33 फीसदी का इजाफा) में उसे 636 कारोबारी सत्र लगे थे।

निफ्टी बैंक इंडेक्स अन्य क्षेत्रीय सूचकांकों में पिछड़ता रहा है जबकि पिछले एक साल में इसमें 16 फीसदी का इजाफा हुआ है। रियल्टी, तेल व गैस, धातु और ऑटो इंडेक्स में इस अवधि में 50 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement