facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI की ‘वेट एंड वॉच’ स्ट्रैटजी, दरें बढ़ने की उम्मीद कम; SBI, ICICI समेत ये बैंक शेयर बने एनालिस्ट की पसंद

Advertisement

आरबीआई की स्थिर ब्याज दर नीति और पश्चिम एशिया संकट के बीच बैंकिंग सेक्टर के लिए ग्रोथ, मार्जिन और एसेट क्वालिटी पर बनी रहेगी निवेशकों की नजर।

Last Updated- April 08, 2026 | 2:00 PM IST
Banking Stocks
Representational Image

Banking Stocks: दुनियाभर में बढ़ती अनि​श्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और प​श्चिम ए​शिया संघर्ष के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को जारी अपनी मौद्रिक नीति में सतर्क रुख अपनाया है। नए वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति जारी करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रीपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। साथ ही पॉलिसी रुख को भी ‘न्यूट्रल’ बनाए रखा है। रिजर्व बैंक के फैसले के बाद अर्थशा​स्त्रियों का मानना है कि केंद्रीय बैंक ने धैर्य दिखाया और पॉलिसी रेट को ​स्थिर रखा। किसी तरह की सख्ती के संकेत नहीं दिये। वहीं, मार्केट एनालिस्ट मानना है कि आरबीआई की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति का सीधा असर बैंकिंग सेक्टर और उससे जुड़े शेयरों पर देखने को मिलेगा।

HDFC बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता का कहना है कि रिजर्व बैंक ने जल्दबाजी में कोई कदम उठाने की जगह संतुलित नजरिया अपनाया है। भू-राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतों में तेजी के चलते महंगाई में उछाल आने के जो​खिम को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने अनुमान को बढ़ाया है। हालांकि जीडीपी ग्रोथ पर रुख सतर्क बना हुआ है। हालांकि, आरबीआई ने यह भी संकेत दिया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2027 में महंगाई करीब 4.9% और विकास दर 6.8 से 7% के बीच रह सकती है, बशर्ते मौजूदा प​श्चिम ए​शिया संघर्ष ज्यादा लंबा न चले। ऐसे आउटलुक में ब्याज दरें पूरे साल स्थिर रह सकती हैं। इससे आने वाले दिनों में रुपये में स्थिरता आ सकती है और 10 साल के बॉन्ड यील्ड 6.8–7% के दायरे में रह सकते हैं।

एमके ग्लोबल की चीफ इकोनॉमिस्ट माधवी अरोड़ा का मानना है कि अगर प​श्चिम ए​शिया संकट जारी रहता है, तो आरबीआई के लिए सिर्फ महंगाई नहीं बल्कि वित्तीय स्थिरता भी बड़ा फोकस बन सकती है। फिलहाल ब्याज दरें बढ़ने की संभावना कम है। उन्होंने बैंकिंग सिस्टम पर पड़ने वाले असर के बारे में कहा कि आरबीआई ने बैंकों के लिए पूंजी नियम (CRAR) और रिजर्व नियम आसान किए हैं। NBFC और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को फंडिंग के बेहतर विकल्प दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: RBI के फैसले से बाजार में जोश, रेट सेंसिटिव शेयरों में 12% तक की

Banking Stocks पर असर: कहां बनेंगे मौके?

एक्सिस सिक्युरिटीज पीएमएस के चीफ इन्वेस्टमेंट अफसर नवीन कुलकर्णी का मानना है कि दरों में कटौती का चक्र अब खत्म हो सकता है और आरबीआई आगे दरों को स्थिर रखेगा। उनका कहना है कि भले ही प​श्चिम ए​शिया में दो हफ्ते का युद्धविराम घोषित हुआ हो, लेकिन जोखिम अभी भी बरकरार हैं, जो जीडीपी ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं और महंगाई को ऊपर ले जा सकते हैं।

कुलकर्णी का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो चौथी तिमाही (Q4) मजबूत रहने की उम्मीद है, क्योंकि क्रेडिट ग्रोथ में सुधार देखा गया है। हालांकि, डिपॉजिट जुटाने के लिए प्रतिस्पर्धा अभी भी तेज बनी हुई है, जो बैंकों के लिए एक चुनौती है। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर MSME, ऑटो फाइनेंस और तेल से जुड़े सेक्टर के कॉर्पोरेट लोन पर कितना पड़ता है।

उनका कहना है कि हालांकि दो हफ्ते का युद्धविराम हुआ है, लेकिन अगर तनाव बढ़ता है, तो वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में क्रेडिट ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। मार्जिन अलग-अलग रहेंगे, जहां छोटे और मिड-साइज प्राइवेट बैंक बड़े बैंकों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) पर अगले कुछ महीनों में खास ध्यान रहेगा, क्योंकि फंडिंग लागत (CoD) अभी भी ऊंची बनी हुई है। चौथी तिमाही आमतौर पर एसेट क्वालिटी के लिए अच्छी होती है और इस बार भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

हालांकि, भू-राजनीतिक जोखिमों का असर बैंकों की एसेट क्वालिटी पर पड़ सकता है, जिस पर मैनेजमेंट की कमेंट्री अहम होगी। निवेश के लिए चुनिंदा बैंक बेहतर रहेंगे, जिनके पास डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो, मजबूत डिपॉजिट बेस, पर्याप्त पूंजी और आकर्षक वैल्यूएशन हो।

कुलकर्णी का कहना है कि मौजूदा समय में बड़े Banking stocks में ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और SBI पसंदीदा हैं, जबकि मिड और छोटे बैंकों में फेडरल बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 2:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement