facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

900% का तगड़ा डिविडेंड! फॉर्मिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

कंपनी को दूसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ जिसके बाद कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 90 रुपये प्रति शेयर का तगड़ा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया

Last Updated- November 08, 2025 | 5:08 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks: फार्मिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी बेयर क्रॉपसाइंस लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। गुरुवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह ऐलान किया गया। यह डिविडेंड इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये पर आधारित है, जिस हिसाब से यह 900 फीसदी बैठता है।

इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर 2025 रखी गई है, जबकि भुगतान 3 दिसंबर 2025 को होगा। कंपनी के इस फैसले से निवेशकों में खुशी की लहर है, क्योंकि बेहतर मार्जिन के दम पर मुनाफा बढ़ा है।

Q2 में कमाया बेहतर मुनाफा

अगर बात तिमाही नतीजों कि करें तो दूसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में खत्म हुई तिमाही में नेट प्रॉफिट 152.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 136.3 करोड़ रुपये था। हालांकि राजस्व में 10.6 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,553.4 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले साल 1,738.2 करोड़ रुपये था।

Also Read: Bonus Stocks: अगले हफ्ते दो कंपनियां देंगी बोनस शेयर, जानिए कौन से निवेशक रहेंगे फायदे में

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विनीत जिंदल ने बताया कि मुनाफे की बढ़त बेहतर सेल्स मिक्स, स्थिर इनपुट कॉस्ट, डाउटफुल रिसीवेबल्स के लिए कम प्रोविजनिंग और अनुशासित कॉस्ट मैनेजमेंट से आई।

कंपनी के शेयरों का हाल

अगर बात कंपनी के शेयरों की करें तो बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 3.42 फीसदी गिरावट के साथ 4595.35 रुपये पर बंद हुए थे। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 8.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, कंपनी के शेयरों ने लंबे समय में भी खराब प्रदर्शन ही किया है। बीते 1 साल, 3 साल और 5 साल में कंपनी के शेयरों में क्रमश: 30.89 फीसदी, 1.70 फीसदी और 17.55 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, पिछले दस सालों में कंपनी के शेयरों ने 34.43 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - November 8, 2025 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement