facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का डबल धमाका! इस कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट भी तय

Advertisement

कंपनी के कॉर्पोरेट एक्शन्स का मकसद शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ाना और छोटे निवेशकों के लिए शेयर को और सस्ता करना है।

Last Updated- August 16, 2025 | 8:24 PM IST
stock market today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी बेमको हाइड्रॉलिक्स लिमिटेड (Bemco Hydraulics) ने अपने शेयरधारकों को दोहरी खुशी देने का फैसला किया है। कंपनी ने पहली बार 1:1 अनुपात में बोनस शेयर और 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यह फैसला 30 जून 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया था। कंपनी के कॉर्पोरेट एक्शन्स का मकसद शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ाना और छोटे निवेशकों के लिए शेयर को और सस्ता करना है। बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 22 अगस्त 2025 तय की गई है।

कंपनी ने बताया कि 1:10 स्टॉक स्प्लिट के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 शेयरों में बांटा जाएगा, जिनका फेस वैल्यू 1 रुपये होगा। यानी, अगर किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं, तो स्प्लिट के बाद उसके पास 1000 शेयर हो जाएंगे। इसके साथ ही, 1:1 बोनस इश्यू के तहत हर मौजूदा शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त दिया जाएगा। इस तरह, निवेशकों के पास शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। ये दोनों कॉर्पोरेट एक्शन 29 अगस्त 2025 तक पूरे होने की उम्मीद है।

Also Read: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का डबल तोहफा! देगी 1:1 बोनस शेयर और करेगी स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्स

कंपनी का कारोबार और शेयर का हाल

बेमको हाइड्रॉलिक्स लिमिटेड हाइड्रॉलिक प्रेस और री-रेलिंग उपकरण बनाने में माहिर है। कंपनी पोर्टेबल री-रेलिंग इक्विपमेंट, लाइटवेट री-रेलिंग इक्विपमेंट, हाइड्रॉलिक री-रेलिंग सिस्टम, व्हील फिटिंग प्रेस और स्ट्रेटनिंग प्रेस जैसे प्रोडक्ट बनाती है। री-रेलिंग उपकरण खास मशीनें हैं, जो पटरी से उतरी रेलगाड़ियों को दोबारा पटरी पर लाने में मदद करती हैं। कंपनी के ग्राहकों में सिएमंस, BHEL, भारत फोर्ज और अशोक लेलैंड जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

14 अगस्त 2025 को BSE पर कंपनी का शेयर 2833.20 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 5% कम था। शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 3499.05 रुपये और न्यूनतम स्तर 1170 रुपये रहा। बीते 6 महीनों में शेयर ने 106% की शानदार बढ़त दिखाई है, जबकि 5 साल में यह 4365% से ज्यादा चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 619 करोड़ रुपये के आसपास है।

बेमको हाइड्रॉलिक्स की यह पहल निवेशकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है। शेयरधारकों को अब 22 अगस्त की रिकॉर्ड डेट का इंतजार है।

Advertisement
First Published - August 16, 2025 | 8:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement