facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिर्फ 5 साल में 3764% रिटर्न देने वाली कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर, इस दिन हो सकता है फैसला

Advertisement

Bemco Hydraulics आने वाले दिनों में स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर को लेकर फैसला लेगी, जिससे शेयर सस्ते होंगे और निवेशकों को ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Last Updated- June 23, 2025 | 7:42 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

इंडस्ट्री प्रोडक्ट सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Bemco Hydraulics ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने न सिर्फ अपने शेयरों को सस्ता करने का फैसला किया है, बल्कि निवेशकों को मुफ्त शेयर भी देने की घोषणा की है। 515 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। BSE एनालिटिक्स के मुताबिक, पिछले पांच साल में कंपनी के शेयरों ने 3764 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

सोमवार, 23 जून 2025 को कंपनी ने बताया कि उसका बोर्ड 30 जून 2025 को बैठक करेगा, जिसमें स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “30 जून 2025 को होने वाली बोर्ड मीटिंग में इक्विटी शेयरों के सब-डिवीजन/स्प्लिट और बोनस शेयर के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।” यह खबर आने के बाद निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Also Read: IT stocks: IT सेक्टर में नई डील्स की होड़! ब्रोकरेज ने बताई 5 दमदार कंपनियां जो करा सकती हैं तगड़ा मुनाफा

शेयर की कीमत और कंपनी का प्रदर्शन

सोमवार को Bemco Hydraulics के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। BSE पर शेयर 31.60 रुपये यानी 1.36 फीसदी की तेजी के साथ 2355.15 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में शेयर ने 2370 रुपये का ऊपरी बैंड छुआ, जबकि निचला स्तर 2355 रुपये रहा। पिछले तीन महीनों में इस शेयर ने 60.61 फीसदी का उछाल मारा है। इस साल अब तक यानी YTD आधार पर शेयर ने 73.81 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर पिछले दो साल की बात करें तो शेयर ने 316.03 फीसदी और तीन साल में 723.34 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

पिछले साल 2024 में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। अब स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की घोषणा से कंपनी निवेशकों को और ज्यादा फायदा पहुंचाने की तैयारी में है। यह कदम छोटे निवेशकों के लिए शेयर को और सस्ता और आकर्षक बना सकता है। Bemco Hydraulics के इस फैसले पर बाजार की नजरें टिकी हैं, और 30 जून की बोर्ड मीटिंग के नतीजों का इंतजार है।

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement