facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार में गिरावट के बीच इन 2 स्टॉक्स पर लगाए दांव, ब्रोकरेज की सलाह; खरीदें, मिल सकता है 30% तक का रिटर्न

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने मजबूत मार्जिन और बेहतर आउटलुक के दम पर दो शेयरों अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) और सारेगामा (Saregama) को खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- December 17, 2024 | 2:45 PM IST
stocks to buy today

Stocks to buy: शेयर बाजार में मंगलवार (17 दिसंबर) को भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 1000 से ज्यादा अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी में भी 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली है। बाजार में इस उतार-चढ़ाव के सिलसिले के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने मजबूत मार्जिन और बेहतर आउटलुक के दम पर दो शेयरों अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) और सारेगामा (Saregama) को खरीदने की सलाह दी है।

Ashok Leyland: टारगेट प्राइस 268| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) पर लॉन्ग टर्म लिहाज से BUY रेटिंग दी है। साथ ही इसका टारगेट प्राइस 268 रुपये दिया है। यह स्टॉक पिछले एक साल में 32% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है जबकि पिछले एक महीने में 6.09% चढ़ा। वहीं, मंगलवार (17 दिसंबर) को अशोक लीलैंड का शेयर 231.25 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस तरह मौजूदा भाव से यह स्टॉक करीब 16 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, अशोक लीलैंड ने कच्चे माल का भाव बढ़ने के कारण जनवरी 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी के बस सेगमेंट में अच्छे ऑर्डर इनफ्लो में वृद्धि देखी जा रही है। हम सस्टेनेबल दोहरे अंक वाले EBITDA मार्जिन और इसकी प्रोफोइट फोकस वॉल्यूम वृद्धि स्ट्रेटिजी को देखते हुए टारगेट प्राइस को 268 रुपये परसंशोधित करने के साथ BUY की रेटिंग बरकरार रख रहे है।

Saregama: टारगेट प्राइस 640| वर्तमान प्राइस 501| रेटिंग BUY

शेयरखान ने मीडिया और एंटर्टेनमैंट कंपनी सारेगामा पर भी लॉन्ग टर्म के लिहाज से BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि म्यूजिक कंपनी वित्त वर्ष 2024-25 में 30% राजस्व वृद्धि हासिल करने की राह पर है। इसमें H1FY25 का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप है। साथ ही दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाटी टूर 2024 के चलते Q3 के नतीजे मजबूत रहने की संभावना है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी को उम्मीद है कि कारोबार को भविष्य में बेहतर बनाने के लिए नए म्यूजिक कंटेंट में किए गए निवेश से प्रॉफिटेबिलिटी प्रभावित होगी। हालांकि, कंपनी को यह भी उम्मीद है कि यह सामान्य हो जाएगा और Q2FY26 के बाद महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिलेगी। शेयरखान ने इन सब पहलुओं को देखते हुए स्टॉक्स पर पॉजिटिव नजरिया जताया है और टारगेट प्राइस को 640 पर बरकरार रखा है।

 

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement