facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: IT सेक्टर में 6 हफ्ते की बड़ी गिरावट, अमेरिकी फेड के ब्याज दर पर निर्णय से पहले निवेशकों ने की मुनाफावसूली

Advertisement

Stock Market: पिछली बार दरें घटाने का चक्र शुरू होने पर आईटी शेयरों में भारी गिरावट आई थी। रही-सही कसर एक्सेंचर द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति टालने के फैसले ने पूरी कर दी।

Last Updated- September 18, 2024 | 9:28 PM IST
Share Market

सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में आज जमकर बिकवाली हुई। पिछले छह हफ्तों में आईटी शेयरों में आई यह सबसे बड़ी गिरावट रही। कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों के मन में अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाने के पिछले दौर की याद हावी हो गई। पिछली बार दरें घटाने का चक्र शुरू होने पर आईटी शेयरों में भारी गिरावट आई थी। रही-सही कसर एक्सेंचर द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति टालने के फैसले ने पूरी कर दी।

विशषज्ञों के अनुसार मुनाफावसूली भी आईटी शेयरों में गिरावट की बड़ी वजह रही क्योंकि पिछले तीन महीने के दौरान इन शेयरों में 25 फीसदी की तेजी आई थी। बुधवार को एक्सेंचर का शेयर करीब 5 फीसदी टूट गया। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बताया है कि चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल को देखते हुए दिसंबर में होने वाली पदोन्नति अब जून में होगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में बिकवाली शुरू हो गई।

निफ्टी आईटी सूचकांक 3.1 फीसदी गिरावट के साथ 42,089 पर बंद हुआ। 5 अगस्त के बाद यह एक ​दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। सबसे अधिक गिरावट एमफैसिस में आई। कंपनी का शेयर 5.6 फीसदी नीचे आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) में 3.5 फीसदी, एलऐंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस, परसिस्टेंट सिस्टम्स, इन्फोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 3-3 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेस में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘आईटी शेयरों में भारी तेजी के बाद निवेशक अब मुनाफावसूली कर रहे हैं। छंटनी, आर्थिक सुस्ती और डॉलर में गिरावट से माहौल थोड़ा ठंडा हो गया है। एक्सेंचर द्वारा ज्यादातर कर्मचारियों की पदोन्नति छह महीने टलने से माहौल और खराब हो गया। तकनीक क्षेत्र में हाल में छंटनी, ऐपल, सिस्को, आईबीएम और इंटेल में नौकरियों में कमी की खबरों ने भी आईटी क्षेत्र को झटका दिया है।’

आईटी शेयरों में यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक और ब्याज दरों को लेकर उसके निर्णय से पहले आई है। विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में ब्याज दरें कम होने से डॉलर कमजोर होगा जिससे अगले कुछ समय के लिए भारतीय आईटी कंपनियों के लिए राजस्व वृद्धि दर कम रहेगी।

मांग कमजोर रहने के बाद भी आईटी शेयरों में पिछले तीन महीने के दौरान तेजी आई थी। निफ्टी आईटी सूचकांक में जून से तेजी बनी हुई है और यह 30 फीसदी तक चढ़ चुका है। मगर इतनी तेजी के बाद ऊंचे शेयर भाव को लेकर भी चिंता सताने लगी थी। विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में ब्याज दरों में पहली कटौती के 3 से 6 महीने बाद मांग में तेजी दिखेगी।

मैक्वारी के रवि मेनन ने कहा, ‘2001, 2007 और 2019 से उलट इस बार आईटी पर खर्च सीमित रहा है। इस समय आईटी पर बजट में जो सुस्ती दिख रही है वह 2008 में लीमन ब्रदर्स के धराशायी होने के बाद भी नहीं दिखी थी। अमेरिका में दरें कम होने के 3-6 महीने बाद आईटी क्षेत्र में मांग फिर मजबूत होगी।’

मैक्वारी ने अपनी रिपोर्ट में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कमी के पिछले तीन दौर में आईटी शेयरों के कमजोर प्रदर्शन का जिक्र किया है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement