facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, अमेरिका से आई खबर ने मचाई खलबली; 9% तक लुढ़के

Advertisement

Adani Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला और समूह के लगभग सभी शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- January 23, 2026 | 3:14 PM IST
Adani Group

Adani Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर शुक्रवार (23 जनवरी) को इंट्रा-डे कारोबार में 10 फीसदी तक गिर गए। समूह के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। यह गिरावट उस खबर के बाद आई, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी बाजार नियामक समूह के वरिष्ठ नेतृत्व से जुड़े कानूनी कदम आगे बढ़ाने के लिए अदालत से अनुमति मांग रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एसईसी ने अमेरिकी जिला जज से अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अडानी को कानूनी समन जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति मांगी है। यह आवेदन इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में न्यायाधीश निकोलस गराउफिस के समक्ष किया गया।

नियामक ने अदालत से यह भी अनुरोध किया है कि गौतम अदाणी और सागर अदाणी को कानूनी कार्रवाई की सूचना देने के लिए पारंपरिक तरीकों के बजाय वैकल्पिक तरीकों की अनुमति दी जाए। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि एसईसी के अनुसार समन पहुंचाने के पारंपरिक प्रयास कई बार असफल रहे हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एसईसी ने समन पहुंचाने के लिए भारतीय सरकार से भी कई बार सहायता मांगी, लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिली। इसके चलते अमेरिकी नियामक अब अदालत से कानूनी रूप से स्वीकार्य अन्य तरीकों को अपनाने की मंजूरी मांग रहा है, ताकि संबंधित व्यक्तियों को औपचारिक रूप से कानूनी कार्यवाही की सूचना दी जा सके।

शेयरों में तेज बिकवाली

अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला और समूह के लगभग सभी शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अदाणी ग्रीन एनर्जी सबसे ज्यादा प्रभावित रहा और 7.7 प्रतिशत टूटकर अपने इंट्रा-डे निचले स्तर ₹835 पर आ गया।

Also Read | 42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफा

अदाणी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस दोनों में 5.7 प्रतिशत की गिरावट आई और ये क्रमशः ₹1,968.20 और ₹872.10 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए। अदाणी पोर्ट्स 4.5 प्रतिशत गिरकर ₹1,351 पर आ गया, जबकि अदाणी टोटल गैस में 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह ₹525.60 पर पहुंच गया।

अदाणी पावर भी कमजोर रहा और 3 प्रतिशत टूटकर ₹136.85 के निचले स्तर पर आ गया। सीमेंट शेयरों में अंबुजा सीमेंट्स 2.5 प्रतिशत फिसल गया, जबकि एसीसी में 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो पूरे समूह में निवेशकों की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement