facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: 100% का तगड़ा डिविडेंड! BSE 500 कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये फाइनल डिविडेंड देने का फैसला लिया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय हो चुकी है

Last Updated- September 07, 2025 | 4:22 PM IST
HUL Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

BSE 500 कंपनी बिड़ला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड तय किया है। यह जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी। बोर्ड ने मई महीने में यह सिफारिश की थी।

कंपनी ने बताया कि 7,70,05,347 इक्विटी शेयरों पर 100% डिविडेंड यानी 10 रुपये प्रति शेयर दिया जाएगा। डिविडेंड का भुगतान कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

रिकॉर्ड डेट और AGM की तारीख

बिड़ला कॉर्पोरेशन ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट में संशोधन किया है। पहले कंपनी ने 8 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की थी, लेकिन अब इसे बदलकर 9 सितंबर 2025 कर दिया गया है।

Also Read: पांच साल में 479% का रिटर्न देने वाली नवरत्न कंपनी ने 10.50% डिविडेंड देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

कंपनी ने बताया कि 8 सितंबर को सेटलमेंट हॉलिडे होने की वजह से यह बदलाव किया गया है। इस बारे में जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की प्रेस रिलीज में दी गई थी। अब कंपनी की वार्षिक आम बैठक 15 सितंबर 2025 को आयोजित होगी।

कंपनी के शेयरों का हाल

बिड़ला कॉर्पोरेशन का शेयर शुक्रवार, 5 सितंबर को BSE पर 1,280.90 रुपये पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव 1,293.70 रुपये की तुलना में 0.99% नीचे रहा।

पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर सबसे ऊंचा स्तर 1,537.15 रुपये तक गया है, जबकि न्यूनतम स्तर 901.85 रुपये रहा है। बीते 6 महीनों में यह शेयर करीब 31.93% चढ़ चुका है। बिड़ला कॉर्पोरेशन BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन BSE वेबसाइट के मुताबिक 9,863.61 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - September 7, 2025 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement