facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon और Wipro में ब्लॉक डील, प्रवर्तकों ने बेचे हजारों करोड़ के शेयर

Advertisement

तांती होल्डिंग्स और प्रवर्तक समूह की तीन अन्य इकाइयों ने सोमवार को सुजलॉन की 1.45 फीसदी हिस्सेदारी बेची।

Last Updated- June 09, 2025 | 10:15 PM IST
IT companies Deal

तांती होल्डिंग्स और प्रवर्तक समूह की तीन अन्य इकाइयों ने सोमवार को सुजलॉन की 1.45 फीसदी हिस्सेदारी बेची। उन्होंने 19.82 करोड़ शेयर 66 रुपये के भाव पर बेचकर 1,309 करोड़ रुपये जुटाए। खरीदारों में मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, गोल्डमैन सैक्स और सोसियाते जेनराली शामिल हैं। सुजलॉन का शेयर सोमवार को 0.6 फीसदी चढ़कर 67 रुपये पर बंद हुआ। मार्च 2025 की तिमाही के आखिर में प्रवर्तक समूह की सुजलॉन में 13.25 फीसदी हिस्सेदारी थी।

विप्रो के 5,058 करोड़ रुपये के शेयरों की ब्लॉक डील

सोमवार को ब्लॉक डील के जरिये प्रवर्तक समूह की इकाइयों के बीच विप्रो के 5,058 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हुई। एक्सचेंज के आंकड़ों में अजीम प्रेमजी को विक्रेता और हसम ट्रेडर्स, प्रेमजी ट्रेडर्स और प्रासजिम ट्रेडिंग ऐंड इन्वेस्टमेंट को खरीदार बताया गया। 250 रुपये के भाव पर कुल 20.23 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हुई। विप्रो का शेयर 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ 251 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement