facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bonus Issue: टेक्सटाइल कंपनी शेयरधारकों को देगी 1 के बदले 2 शेयर, क्या आपके पास है ये स्टॉक? 5 साल में 280% दिया रिटर्न

Advertisement

बोनस इश्यू के तहत कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को मौजूदा शेयरों में बदले एक्सट्रा शेयर देती है। ये शेयर फ्री में मिलते हैं। कंपनी अपने मुनाफे या कमाई में से बोनस शेयर देती है।

Last Updated- January 02, 2025 | 12:52 PM IST
Stock split

Garware Technical Fibres Bonus Issue: गरवारे टेकिन्कल फाइबर्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार (3 जनवरी) को फोकस में रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कल के ट्रेडिंग सेशन में टेक्सटाइल कंपनी का स्टॉक एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा।

बता दें कि टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी ने 4:1 की रेश्यो में बोनस शेयर का एलान किया है। इसका मतलब है कि एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को हर एक शेयर के बदले चार फ्री शेयर मिलेंगे। यह पहली बार है जब कंपनी ने बोनस इश्यू का एलान किया है। कंपनी ने 2021 से डिविडेंड के रूप में प्रति शेयर 16 रुपये का भुगतान भी किया है और 2024 की शुरुआत में इक्विटी शेयरों की बायबैक भी की है।

गरवारे टेक्निकल फाइबर्स (Garware Technical Fibres) ने पिछले साल 26 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 3800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अपने इक्विटी शेयर वापस खरीदे (Buyback) थे। शेयर अब बायबैक कीमत से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है।

क्या होता है बोनस इश्यू ? (What is bonus issue)

बोनस इश्यू के तहत कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को मौजूदा शेयरों में बदले एक्सट्रा शेयर देती है। ये शेयर फ्री में मिलते हैं। कंपनी अपने मुनाफे या कमाई में से बोनस शेयर देती है। उदाहरण के रूप में समझाए तो मान लीजिये आपके पास किसी कंपनी के शेयर 10 शेयर है और कंपनी ने 1:2 की रेश्यो में बोनस इश्यू का एलान किया है। इसके तहत आपको हर शेयर के बदले 2 शेयर मिलेंगे और आपके 10 शेयर 20 में बदल जाएंगे। हालांकि, बोनस इश्यू से शेयर की संख्या बढ़ जाती है लेकिन स्टॉक प्राइस उसी रेश्यो में डिवाइड हो जाता है।

गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स शेयर हिस्ट्री

गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स के शेयर गुरुवार को बीएसई पर इंट्रा-डे में 1.5% या 69 रुपये तक चढ़ गए। दोपहर 12:15 बजे कंपनी के शेयर 4681 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा 2024 में स्टॉक 40% भागा है जबकि पिछले पांच वर्षों में शेयर का प्राइस लगभग चार गुना हो गया है। इस अवधि के दौरान शेयर में 280% तक की वृद्धि हुई है। शेयर का 52 वीक हाई 4,925 रुपये जबकि लो 3,116 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 9,261.90 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement