facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक के साथ 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब; एक हफ्ते में 24% चढ़ा शेयर, ₹50 से कम है भाव

Advertisement

कैपिटल ट्रेड लिंक्स ने रेगुलटरी फाईलिंग में कहा, ''कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने को लेकर 2 अप्रैल, 2025 रिकॉर्ड डेट तय की है।'

Last Updated- March 25, 2025 | 11:21 AM IST
Nazara Technologies Stock Split and Bonus Share

Bonus Share: नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस (NBFC) सेक्टर की माइक्रोकैप कंपनी कैपिटल ट्रेड लिंक्स (Capital Trade Links) ने अपने निवेशकों को 1 के साथ 1 बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि निवेशकों को उनके पास मौजूद हर शेयर पर एक शेयर फ्री मिलेगा।

कंपनी ने रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया कि 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर दिए जाएंगे। यदि आपके पास 1 शेयर है, तो आपको 1 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा। शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट पर बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी को इस कदम से शेयरधारिता में वृद्धि होने तथा निवेशकों का विश्वास मजबूत होने की उम्मीद है।

कैपिटल ट्रेड लिंक्स ने सोमवार को रेगुलटरी फाईलिंग में कहा, ”कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने को लेकर 2 अप्रैल, 2025 रिकॉर्ड डेट के रूप में तय की है। कंपनी के बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की अनुमानित डेट गुरुवार, 03 अप्रैल, 2025 है।”

कैपिटल ट्रेड लिंक्स शेयर हिस्ट्री

कैपिटल ट्रेड लिंक्स का शेयर अपने हाई से 35% नीचे चल रहा है। हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर 7.40% और एक हफ्ते में 25% चढ़ा है। वहीं, पिछले तीन महीने में शेयर 14.21% टूटा है। शेयर एक साल में 4.24% गिरा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 65.64 रुपये जबकि 52 वीक लो 31.03 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 274.84 करोड़ रुपये है।

ALSO READ | 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल; एक महीने में 50% चढ़ चुका है शेयर

क्या होता है बोनस शेयर?

बोनस शेयर उन शेयरहोल्डर्स को जारी किये जाते है, जिनके पास पहले से ही उस कंपनी के शेयर्स होते हैं। बोनस यानी कि एक तरह का एक्स्ट्रा शेयर जिसे कंपनी जारी करती है और अपने शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में देती है। वहीं, रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक कंपनी के रजिस्टर में आपका नाम शेयर होल्डर के रूप में दर्ज होना जरूरी है। मतलब, अगर आपने 25 मार्च से पहले कंपनी के शेयर खरीदे हैं और आपके डीमैट अकाउंट में वो शेयर हैं, तो आप डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement