facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pharma Stock में तगड़ा मौका! ₹1500 तक जाने का अनुमान, ब्रोकरेज की BUY रेटिंग

Advertisement

आईआईएफएल कैपिटल (IIFL Capital) ने फार्मा स्टॉक एंटरो हेल्थकेयर (Entero Healthcare) को खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- April 03, 2025 | 12:40 PM IST
Pharma Laurus Labs Stock

Pharma Stock to Buy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बावजूद फार्मा कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला। ऐसा इसलिए क्योंकि रेसिप्रोकल टैरिफ से फार्मास्युटिकल उत्पादों को बाहर रखा गया है। निफ्टी फार्मा में 4.9 प्रतिशत की तेजी आई और यह कारोबार के दौरान 21,996.6 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल कैपिटल (IIFL Capital) ने फार्मा स्टॉक एंटरो हेल्थकेयर (Entero Healthcare) को खरीदने की सलाह दी है। कंपनी के शेयरों में आज तेजी भी देखने को मिल रही है और यह बीएसई पर 2.5% तक चढ़ गए।

Also Read: Pharma Industry: भारत की सस्ती दवाओं पर अमेरिका मेहरबान! नए फैसले से कंपनियों को होगा अरबों का मुनाफा

Entero Healthcare: टारगेट प्राइस ₹1500| रेटिंग BUY| अपसाइड 29%|

आईआईएफएल कैपिटल ने एंटरो हेल्थकेयर (Entero Healthcare) पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर लॉन्ग टर्म लिहाज से 1500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस तरह से स्टॉक 29% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है।

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह अपने हाई से 27% नीचे है। वहीं, पिछले तीन महीने में शेयर 16.06% और छह महीने में 14.86% टूट गया है। जबकि एक साल में शेयर ने 17.91% का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,583 रुपये और 52 वीक लो 986 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 5,111.94 करोड़ रुपये है।

फार्मा स्टॉक पर ब्रोकरेज की कमेंट्री

ब्रोकरेज का कहना है कि एंटेरो हेल्थकेयर (Entero) भारत के अत्यधिक बंटे हुए दवा वितरण बाजार में सबसे बड़े और तेज़ी से बढ़ते फार्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स में से एक है। देश के तीन प्रमुख राष्ट्रीय हेल्थकेयर उत्पाद डिस्ट्रीब्यूटर – केइमेड, फार्मईज़ी और एंटेरो – की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी फिलहाल 8-10% के बीच है, जो वित्त वर्ष 2027-28 तक बढ़कर 20-30% तक पहुंचने की संभावना है। यह वृद्धि ₹3.3 लाख करोड़ के कुल उपलब्ध बाज़ार (TAM) में हो रहे तेजी से एकीकरण (consolidation) और 10-11% की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से संभव होगी।

ब्रोकरेज ने कहा कि एंटेरो का मॉडल दूसरों से अलग है क्योंकि यह केवल मांग पूर्ति (demand fulfilment) ही नहीं बल्कि निर्माताओं के लिए कमर्शियल समाधान (commercial solutions) भी प्रोवाइड करती है। इससे इस बंटे हुए बाजार में कंपनी के लिए तेज़ ग्रोथ की अपार संभावनाएं बनती हैं।

आइआइएफएल कैपिटल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एंटेरो की आय वित्त वर्ष 2024-25 से 2027-28 के बीच 24% CAGR की दर से बढ़ेगी। इसमें 16.5% वृद्धि ऑर्गेनिक राजस्व से (जो इंडियन फार्मा मार्केट की ग्रोथ का 1.5-2 गुना है) और शेष 8-8.5% सालाना वृद्धि अधिग्रहणों (acquisitions) से होगी। कंपनी पर हम ‘BUY’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू कर रहे हैं।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement