facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इन 5 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग, 1 साल में मिल सकता है 50 फीसदी तक रिटर्न

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से मजबूत फंडामेंटल वाले 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

Last Updated- December 11, 2024 | 1:31 PM IST
stock market today
Representational Image

Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार (11 दिसंबर) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई। बाजार एक दायरे में ट्रेड करता दिखाई दे रहा है। बाजार के इस मूड-माहौल में लंबी अव​धि का निवेश अच्छा मुनाफा करा सकता है। ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Sharekhan) ने बुधवार को अपने फंडामेंटल अपडेट में चुनिंदा शेयरों को लंबी अव​धि के लिए चुना है।

ब्रोकरेज फर्म ने इन शेयरों में अगले 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से खरीदारी की सलाह है। इन स्टॉक्स में Hero Motocorp, Isgec Heavy, Amara Raja Energy, TCI, JK Lakshmi Cement शामिल हैं। निवेशकों को अगले एक साल में करीब 50 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Hero Motocorp

Hero Motocorp पर शेयरखान ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट 6057 रुपये प्रति शेयर दिया है। 10 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 4588 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 32 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। पिछले एक साल में इस ऑटो स्टॉक ने 25 फीसदी का अपसाइड दिखाया है।

Isgec Heavy

Isgec Heavy पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग है। टारगेट प्राइस 1885 रुपये है। 10 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 1570 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 20 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। बीते एक साल में यह शेयर करीब 75 फीसदी उछला है।

Amara Raja Energy

Amara Raja Energy पर ब्रोकरेज की बाय रेटिंग है। टारगेट प्राइस 1967 रुपये प्रति शेयर रखा है। 10 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 1309 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 50 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। सालभर में निवेशकों को इस स्टॉक में करीब 70 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिला है।

TCI

TCI पर शेयरखान ने BUY रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 1400 रुपये प्रति शेयर है। 10 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 1262 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 11 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। सालभर में शेयर 45 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है।

JK Lakshmi Cement

JK Lakshmi Cement पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1100 रुपये है। 10 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 855 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 29 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है। पिछले एक साल में स्टॉक का रिटर्न सपाट रहा है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 1:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement