facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोफोर्ज का नया सौदा निवेशकों के लिए कितना मददगार, ब्रोकरेज की रायें मिली-जुली

Advertisement

कारोबार के आ​खिर में कोफोर्ज का शेयर 0.55 प्रतिशत बढ़कर 1,682.45 रुपये पर बंद हुआ। इसकी तुलना में बीएसई का सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत गिरकर 84,695.54 पर था

Last Updated- December 29, 2025 | 11:07 PM IST
Coforge

कोफोर्ज द्वारा अमेरिकी कंपनी एनकोरा के 2.35 अरब डॉलर में अधिग्रहण की योजना को लेकर बाजार की राय अलग अलग है। कुछ ब्रोकरेज इसे रणनीतिक रूप से सकारात्मक, लेकिन क्रियान्वयन के लिहाज से चुनौतीपूर्ण दांव बता रहे हैं तो कुछ ने कुछ ने मूल्यांकन संबंधी चिंताएं जताई हैं। कारोबार के आ​खिर में कोफोर्ज का शेयर 0.55 प्रतिशत बढ़कर 1,682.45 रुपये पर बंद हुआ। इसकी तुलना में बीएसई का सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत गिरकर 84,695.54 पर था।

सौदे की रूपरेखा : कोफोर्ज ने 2.35 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर एडवेंट इंटरनैशनल, वारबर्ग पिनकस और अन्य अल्पमत शेयरधारकों से एनकोरा का 100 प्रतिशत अधिग्रहण करने के लिए पक्का करार किया है। इस लेनदेन के लिए कई माध्यमों से धन लिया जाएगा। इनमें तरजीही आवंटन के माध्यम से 1.89 अरब डॉलर का इक्विटी निर्गम (जिसके परिणामस्वरूप एनकोरा के शेयरधारकों के पास कोफोर्ज का 21 प्रतिशत स्वामित्व होगा) और एनकोरा का सावधि ऋण चुकाने के लिए 55 करोड़ डॉलर तक का ब्रिज लोन /पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) शामिल है। यह सौदा एक ऑल-स्टॉक ट्रांजेक्शन है। इसमें विक्रेता 1,815.91 रुपये प्रति शेयर की की शेयर-स्वैप कीमत पर कोफोर्ज में रोल ओवर कर रहे हैं।

ब्रोकरों का नजरिया

मोतीलाल ओसवाल
रेटिंग: ‘खरीदें’
कीमत लक्ष्य: 3,000 रुपये से घटाकर 2,500 किया

ब्रोकरेज का मानना ​​है कि कोफोर्ज की मजबूत ऑर्डर बुक और सभी वर्टिकल्स में ग्राहकों के मजबूत खर्च उसके व्यवसाय के विस्तार के लिए अच्छा संकेत हैं। इस अधिग्रहण से कोफेर्ज की हाई-टेक और हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मौजूदगी बढ़ेगी। हालांकि उसने अभी तक एनकोरा के आंकड़ों को हमारे मूल्यांकन में शामिल नहीं किया है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा, ‘हम कोफोर्ज को ढांचागत रूप से मजबूत मझोली कंपनी के तौर पर देखते हैं, जो वेंडर कंसोलिडेशन और डिजिटल बदलाव से फायदा उठाने के लिहाज से अच्छी स्थिति में है।’

एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज
रेटिंग: खरीदें
कीमत लक्ष्य: 2,000 रुपये

एमके का मानना ​​है कि यह अधिग्रहण कोफोर्ज को ज्यादा वैल्यू वाली, एआई-आधारित इंजीनियरिंग सेवाओं की ओर ले जाएगा, जिसमें एनकोरा की गहन इंजीनियरिंग प्रतिभा और पूरक डिजिटल तथा एआई क्षमताएं जुड़ेंगी, खासकर बीएफएसआई और ट्रैवल सेक्टर मजबूत होगा।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि एनकोरा का अधिग्रहण एक बड़ा, एआई-केंद्रित प्लेटफॉर्म बनाकर जबरदस्त तालमेल पैदा करेगा। विशेष रूप से, एआई-आधारित इंजीनियरिंग, डेटा और क्लाउड सेवाओं की संयुक्त ताकत से वित्त वर्ष 2027 तक लगभग 2 अरब डॉलर का राजस्व मिलने का अनुमान है। यह डील हाई-टेक और हेल्थकेयर सेक्टर में कोफोर्ज की मौजूदगी बढ़ाएगी, जिसमें विलय के तुरंत बाद हर वर्टिकल की राजस्व दर लगभग 17 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज के अनुसार सौदे की संरचना (जिसमें शेयर-स्वैप ऑल-स्टॉक डील शामिल है) आने वाले निवेशकों के हितों को मौजूदा शेयरधारकों के साथ जोड़ता है, जबकि प्रस्तावित बोर्ड प्रतिनिधित्व से गवर्नेंस को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इलारा कैपिटल
रेटिंग: ‘एकत्रित करें’ से ‘घटाएं’ की
कीमत लक्ष्य: 2,020 रुपये से घटाकर 1,720 किया

वित्त वर्ष 2021–25 तक, कोफोर्ज ने भरोसेमंद प्रबंधन, मजबूत ऑर्डर बुक और बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा (बीएफएसआई) और ट्रैवल पर फोकस के कारण करीब 18 फीसदी की मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की। इसके उलट, एनकोरा ने लगभग 7–10 प्रतिशत की धीमी गति से वृद्धि की है। इसके बावजूद कोफोर्ज एनकोरा को 3.9 गुना उद्यम मूल्य (ईवी)/बिक्री और 21 गुना ईवी/एबिटा के अपेक्षाकृत ऊंचे मूल्यांकन पर खरीद रही है, जो मोटे तौर पर कोफोर्ज के अपने मल्टीपल्स के बराबर है। यह सौदा एलारा कैपिटल को महंगा लगता है।

सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च
रेटिंग: खरीदें
कीमत लक्ष्य: 2,179 रुपये

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार एनकोरा का अधिग्रहण इसे बहुत महत्त्वपूर्ण आकार (2.5 अरब डॉलर का राजस्व रन रेट) देगा और साथ ही, अमेरिका में उसे नए वर्टिकलों और नए भौगोलिक क्षेत्रों में प्रवेश में मदद करेगा।

Advertisement
First Published - December 29, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement