facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

BSE को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच के बाद बताया फर्जी; पर एक्सचेंज की सुरक्षा में बढ़ोतरी

Advertisement

मुंबई पुलिस ने BSE को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जांच की है। हालांकि, शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन एक्सचेंज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Last Updated- July 15, 2025 | 4:09 PM IST
BSE
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दक्षिण मुंबई में स्थित देश के सबसे पुराने शेयर मार्केट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को रविवार रात एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने इस धमकी को जांच के बाद फर्जी करार दिया है। BSE के एक कर्मचारी को मिले इस ईमेल में दावा किया गया था कि इमारत में चार RDX IED (विस्फोटक उपकरण) लगाए गए हैं और जो सोमवार दोपहर 3 बजे के आसपास विस्फोट होगा। ईमेल में दक्षिण भारत के एक राजनीतिक नेता का नाम भी बताया गया था।

BSE के कर्मचारी ने तुरंत इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को दी, जिन्होंने बिना देरी किए मुंबई पुलिस से संपर्क किया। खबर मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) की एक टीम BSE की ऊंची इमारत पर पहुंची। पुलिस ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामान नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी घोषित कर दिया।

Also Read: Dividend Stock: BSE लिस्टेड कंपनी निवेशकों को देगी अब तक का सबसे बड़ा 5120% का डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट

पुलिस ने शुरू की जांच, प्राथमिकी दर्ज

मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब उस ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है, जिसने यह धमकी भेजी थी। अधिकारियों का कहना है कि वे ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए तकनीकी और अन्य संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। BSE ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।

BSE ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “13 जुलाई की रात को हमें एक अज्ञात ईमेल आईडी से बम धमकी वाला मेल मिला। हमने तुरंत अपनी निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी और इसकी शिकायत दर्ज कराई।” बयान में यह भी बताया गया कि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली और स्टॉक एक्सचेंज का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। BSE ने मुंबई पुलिस और आपातकालीन टीमों के त्वरित और पेशेवर रवैये के लिए उनका आभार भी जताया।

गौरतलब है कि 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों में BSE की इमारत भी निशाना बनी थी, जिसके चलते इस धमकी को गंभीरता से लिया गया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है ताकि धमकी भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement