facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE के शेयरों ने भरा फर्राटा, एक झटके में 17% उछला भाव; NSE के इस फैसले के बाद दौड़ा शेयर

Advertisement

शेयरों में यह तेजी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) द्वारा अपने कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी डेट को गुरुवार से सोमवार तक बदलने की योजना को स्थगित करने के चलते आई है।

Last Updated- March 28, 2025 | 11:21 AM IST
Stock Split

BSE Share Price: बीएसई लिमिटेड के शेयर शुक्रवार (28 मार्च) को शुरुआती कारोबार में 14% तक चढ़ गए। कंपनी के शेयर एनएसई पर आज जोरदार उछाल के साथ 5,000 रुपये पर खुले। जबकि गुरुवार को यह 4,684.35 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

कंपनी के शेयरों में यह तेजी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) द्वारा अपने कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी डेट को गुरुवार से सोमवार तक बदलने की योजना को स्थगित करने के चलते आई है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने गुरुवार को जारी सर्कुलर में यह जानकारी दी है।

वर्तमान में बीएसई और एनएसई इंडिविजुअल स्टॉक और इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्रमशः मंगलवार और गुरुवार को एक्सपायरी डे के रूप में उपयोग करते हैं। यह प्रथा जनवरी 2025 में औपचारिक रूप से लागू की गई है।

दो दिन में बीएसई का शेयर 17% चढ़ा

इस बीच, पिछले दो कारोबारी दिनों में बीएसई के शेयर की कीमत में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल एक्सचेंज और डेटा प्लेटफॉर्म कंपनी ने 30 मार्च, 2025 को एक बैठक में बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने पर विचार करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार, 26 मार्च, 2025 को बाजार बंद होने के बाद यह जानकारी दी थी।

एनएसई कॉरपोरेट एक्शन डेटा के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में यह दूसरी बार होगा जब बीएसई बोनस इश्यू पर विचार करेगा। इससे पहले, कंपनी ने 2:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए थे। यानी शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर के लिए दो अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं।

बीएसई के शेयर सुबह 10:50 बजे निफ्टी 50 में 0.11% तेजी की तुलना में 796.90 रुपये या 17.01% उछलकर 5,481.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चलता है कि एनएसई पर कारोबार के पहले 21 मिनट में कंपनी के 37.8 लाख इक्विटी शेयरों का कारोबार हुआ है।

निचले स्तर से 42% चढ़ा शेयर

11 मार्च 2025 को छुए गए अपने निचले स्तर ₹3,682 से बीएसई के शेयर में 42 प्रतिशत की रिकवरी आ चुकी है। बीएसई का शेयर 20 जनवरी 2025 को ₹6,133.40 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement