facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE ने छूट पर बेची CDSL की 4.54 फीसदी हिस्सेदारी

Advertisement

भारत में CDSL एकमात्र लिस्टेड डिपॉजिटरी है और यह 8 करोड़ से ज्यादा डीमैट खाताधारकों को सेवाएं देती है

Last Updated- June 14, 2023 | 11:47 PM IST
BSE Sensex

बीएसई ने नियामकीय अनिवार्यता के अनुपालन के लिए बुधवार को सेंट्रल ​डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) की 4.54 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी।

एक्सचेंज ने करीब 5.28 लाख शेयर 986 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बेचकर 468 करोड़ रुपये जुटाए। यह बिक्री पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 5.8 फीसदी छूट पर हुई। खरीदारों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक फंड (ICICI Prudential Tech Fund) शामिल रहा।

सेबी के नियमों के मुताबिक, स्टॉक एक्सचेंजों को किसी डिपॉजिटरी में सिर्फ 15 फीसदी हिस्सा रखने की इजाजत है। मार्च 2023 की तिमाही के आखिर में बीएसई के पास सीडीएसएल की करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी थी।

Also read: चीन से सप्लाई चेन हटने से भारत को होगा सबसे ज्यादा फायदा

कारोबारी सत्र में करीब 5 फीसदी टूटने के बाद CDSL का शेयर 2.86 फीसदी के नुकसान के साथ 1,018 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर BSE के शेयर में 1.33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

भारत में CDSL एकमात्र लिस्टेड डिपॉजिटरी है और यह 8 करोड़ से ज्यादा डीमैट खाताधारकों को सेवाएं देती है।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement