facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयरों में कृत्रिम उछाल और दाम बढ़ने के बाद बेचने का मामला : सेबी ने चलाया तलाशी व जब्ती अभियान

Advertisement

नियामक ने एक बयान में कहा, सेबी ने कुछ शेयरों में पंप ऐंड डंप मामले में जून 2025 में देश के कई इलाकों में तलाशी व जब्ती अभियान चलाया और आपत्तिजनक कई सबूत जब्त किए।

Last Updated- June 27, 2025 | 10:34 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने पंप ऐंड डंप योजनाओं यानी शेयरों में कृत्रिम उछाल लाने व दाम बढ़ने के बाद उसकी बिकवाली के मामले में कई शहरों में तलाशी व जब्ती अभियान चलाया। नियामक ने एक बयान में कहा, सेबी ने कुछ शेयरों में पंप ऐंड डंप मामले में जून 2025 में देश के कई इलाकों में तलाशी व जब्ती अभियान चलाया और आपत्तिजनक कई सबूत जब्त किए। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

पंप ऐंड डंप धोखाधड़ी वाला चलन है ,जहां कुछ लोग किसी शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम सृजित कर कृत्रिम रूप से कीमत चढ़ा देते हैं और फिर निवेशकों की तरफ से इसमें खरीदारी के बाद जब कीमत बहुत ज्यादा ऊपर चली जाती है तो फिर इसे बेच देते हैं। यह अक्सर भ्रामक सूचना के जरिये किया जाता है। इस कदम से निवेशकों को काफी नुकसान होता है।

Also Read:  SEBI ने RPT के लिए कंपनियों की सूचना प्रक्रिया में किया बदलाव, बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

विगत सेबी ने कथित पंप और डंप गतिविधियों में शामिल कुछ प्रवर्तकों और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जून 2025 में सेबी ने कुछ शेयरों से जुड़ी पंप और डंप योजनाओं के संबंध में कई स्थानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। बाजार नियामक के अनुसार, आपत्तिजनक साक्ष्य जब्त किए गए और जांच जारी है।

हाल ही में एसएमई से जुड़े मामलों में सेबी ने उन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिन्होंने शेयर की कीमतें बढ़ाने के लिए यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक वीडियो का इस्तेमाल किया था। इन मामलों में प्रवर्तक इकाइयों द्वारा कथित तौर पर अपने शेयरों को अधिकतम कीमतों पर डंप करना भी शामिल था।

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement