facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिडकैप-स्मॉलकैप की मजबूती से मई में कैश मार्केट 22 महीने के हाई पर, F&O ट्रेडिंग सुस्त बनी रही

Advertisement

एनएसई और बीएसई में कैश सेगमेंट में रोजाना का औसत कारोबार (एडीटीवी) मई में मासिक आधार पर 5.7 फीसदी बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- June 07, 2026 | 11:04 PM IST
Stock Market

मई में शेयरों के नकद कारोबार में ट्रेडिंग गतिविधियां 22 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गईं जबकि डेरिवेटिव वॉल्यूम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इससे निवेशकों की भागीदारी में अंतर साफ नजर आता है। बाजार के प्रतिभागियों का मानना ​​है कि कैश मार्केट गतिविधियों में यह बढ़ोतरी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में लगातार मजबूती के कारण हुई है जबकि नियामकीय पाबंदियों और बाजार के अनिश्चित हालात के बीच डेरिवेटिव ट्रेडिंग सुस्त रही।

एनएसई और बीएसई में कैश सेगमेंट में रोजाना का औसत कारोबार (एडीटीवी) मई में मासिक आधार पर 5.7 फीसदी बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह जून 2024 के बाद सबसे ज्यादा है। इसके उलट, फ्यूचर्स और ऑप्शंस (एफऐंडओ) सेगमेंट में रोजाना का औसत टर्नओवर काफी हद तक स्थिर रहा और यह 485.9 लाख करोड़ रुपये रहा, जो जून 2024 के 165 लाख करोड़ रुपये के सर्वोच्च स्तर से 8 फीसदी कम है। मई में, निफ्टी 50 में 1.9 फीसदी की गिरावट आई जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 3.2 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.7 फीसदी की बढ़त हुई।

बाजार के एक जानकार ने कहा, कैश वॉल्यूम में बढ़ोतरी से पता चलता है कि बेंचमार्क इंडेक्स के एकीकृत होने के बावजूद निवेशकों ने बाजार के चुनिंदा शेयरों में पैसा लगाना जारी रखा। डेरिवेटिव टर्नओवर में वृद्धि की नरमी हाल ही में लागू ऊंचे सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) और पिछले एक साल में किए गए कई नियामकीय उपायों के मिले-जुले असर को दिखाती है। इन उपायों में अनुबंध का बड़ा आकार, मार्जिन के सख्त नियम और एक-एक्सचेंज – एक साप्ताहिक एक्सपायरी की व्यवस्था का शामिल है।

Advertisement
First Published - June 7, 2026 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement