facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जून में 9 महीने के उच्चस्तर पर पहुंचा नकदी कारोबार, डेरिवेटिव ट्रेडिंग में लगातार गिरावट

Advertisement

एनएसई व बीएसई में संयुक्त रूप से रोजाना औसत नकदी कारोबार बढ़कर 1.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर 2024 के बाद का सर्वोच्च स्तर है।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:18 PM IST
Money

जून में इक्विटी नकदी कारोबार लगातार चौथे महीने बढ़ा, वहीं डेरिवेटिव में ट्रेडिंग वॉल्यूम लगातार दूसरे महीने फिसल गया। नकदी बाजार में वॉल्यूम वृद्धि बाजारों में लगातार चौथे महीने हुई बढ़त के कारण हुई, जिससे बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी नौ महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। दूसरी ओर, नियामकीय सख्ती का वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) ट्रेडिंग पर असर जारी रहा। एफऐंडओ में रोजाना औसत कारोबार मामूली घटकर 345.85 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो चार महीने का निचला स्तर है।

एनएसई व बीएसई में संयुक्त रूप से रोजाना औसत नकदी कारोबार बढ़कर 1.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर 2024 के बाद का सर्वोच्च स्तर है जब बाजार सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचे थे। बाजार नियामक ने नवंबर 2024 से एफऐंडओ नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें साप्ताहिक एक्सपायरी को प्रति एक्सचेंज केवल एक इंडेक्स तक सीमित करना और लॉट साइज को बढ़ाना शामिल है। इस कदम से समग्र कारोबार प्रभावित हुआ है।

विशेषज्ञों ने कहा कि दोनों एक्सचेंजों के लिए एक्सपायरी दिनों में आगामी बदलाव से कारोबार में और नरमी आ सकती है, हालांकि यह केवल अल्पावधि के लिए ही होगा। एक अन्य बदलाव के तहत भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डेरिवेटिव खंड के लिए नए उपायों की घोषणा की है, जिसमें ओपन इंटरेस्ट (ओआई) और बाजार व्यापी पोजीशन की सीमा की गणना के लिए एक नया फार्मूला पेश किया गया है।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement