facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन साल में 1060% का रिटर्न! फार्मिंग प्रोडक्ट बनाने वाली यह कंपनी करने जा रही है शेयरों का बंटवारा, रिकॉर्ड डेट तय

Advertisement

कंपनी ने कहा कि इस स्टॉक स्प्लिट का मकसद शेयरों की कीमत को कम करना है, ताकि छोटे निवेशकों के लिए यह किफायती हो और बाजार में शेयर की लिक्विडिटी बढ़े।

Last Updated- August 17, 2025 | 7:19 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Chandrima Mercantiles Stock Split: फार्मिंग प्रोडक्ट के बिजनेस और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी चंद्रिमा मर्केंटाइल्स लिमिटेड ने हाल ही में अपने शेयरों के स्प्लिट की घोषणा की है। यह कंपनी का पहला कॉरपोरेट एक्शन है, जैसा कि BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी में बताया गया है। कंपनी ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, कंपनी ने बीते दिनों वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे भी घोषित किए थे, जिसमें मुनाफे और बिक्री में कमी देखी गई है।

चंद्रिमा मर्केंटाइल्स ने मई में एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया कि वह अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित करेगी। इस फैसले को शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रखा गया है। कंपनी ने 20 अगस्त 2025 को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी ने 12 अगस्त को जारी एक बयान में कहा, “20 अगस्त 2025, बुधवार को रिकॉर्ड डेट होगी, जिसके आधार पर यह तय होगा कि कौन से शेयरधारक 10 रुपये के एक शेयर को 1 रुपये के 10 शेयरों में बदलने के हकदार होंगे।”

कंपनी ने कहा कि इस स्टॉक स्प्लिट का मकसद शेयरों की कीमत को कम करना है, ताकि छोटे निवेशकों के लिए यह किफायती हो और बाजार में शेयर की लिक्विडिटी बढ़े। BSE के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट कैप अभी 112.17 करोड़ रुपये है।

Also Read: अगले हफ्ते 4 कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट, निवेशकों की होल्डिंग में आएगा बड़ा बदलाव; जानें डिटेल और रिकॉर्ड डेट

Q1 में कंपनी का खराब परफॉर्मेंस

वित्त वर्ष 2026 की जून तिमाही में चंद्रिमा मर्केंटाइल्स का परफॉर्मेंस कमजोर रहा। कंपनी का मुनाफा 34.38 फीसदी घटकर 0.42 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल जून 2024 तिमाही में 0.64 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, कंपनी की बिक्री में भी 29.44 फीसदी की कमी आई और यह 6.25 करोड़ रुपये से घटकर 4.41 करोड़ रुपये रह गई।

बीते 14 अगस्त को चंद्रिमा मर्केंटाइल्स का शेयर BSE पर 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 50.50 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले दो हफ्तों में शेयर की कीमत में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक महीने में शेयर ने 10 फीसदी और तीन महीनों में 7 फीसदी का रिटर्न दिया। लंबी समय में कंपनी शेयर का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। एक साल में शेयर 64 फीसदी, दो साल में 644 फीसदी, तीन साल में 1060 फीसदी और पांच साल में 167 फीसदी चढ़ा है। कंपनी के शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 109.02 रुपये और न्यूनतम स्तर 26.23 रुपये रहा है।

Advertisement
First Published - August 17, 2025 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement