facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में लिस्टेड SME कंपनियों का ऑडिट करते समय और सावधानी बरतें चार्टर्ड अकाउंटेंट: SEBI

Advertisement

'सूचीबद्ध SME को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि यही कंपनियां भविष्य में मुख्य एक्सचेंज का हिस्सा बनेंगी।'

Last Updated- August 23, 2024 | 5:20 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भाटिया ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से लघु एवं मझोले उद्यम (SME) एक्सचेंज मंच पर सूचीबद्ध कंपनियों (listed companies) का ऑडिट करते समय अधिक सतर्कता बरतने को कहा।

चार्टर्ड अकाउंटेंट के एक उद्योग समारोह को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा कि सूचीबद्ध SME को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि यही कंपनियां भविष्य में मुख्य एक्सचेंज का हिस्सा बनेंगी।

भाटिया ने कहा, “हमने वहां (SME मंच पर) कुछ चुनौतियां देखी हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जहां तक ​​एसएमई आईपीओ और कोष जुटाने का सवाल है, तो अतिरिक्त सावधानी बरतें क्योंकि ये छोटी कंपनियां आगे चलकर बहुत बड़ी हो जाएंगी।”

भाटिया ने SME मंच की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि ऐसी इकाइयों द्वारा 14,000 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं, जिनमें से 6,000 करोड़ रुपये सिर्फ वित्त वर्ष 2023-24 में जुटाए गए हैं। उन्होंने CA की तुलना चिकित्सकों से करते हुए कहा कि वे कंपनियों के व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करके प्रथम स्तर के नियामक के रूप में कार्य करते हैं। भाटिया ने कहा कि यदि सीए अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाते हैं तो सेबी की कई जांच और आदेश की जरूरत ही नहीं पड़ती।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मार्च में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने SME मंच की सूचीबद्धता और कारोबार में ‘मूल्य हेरफेर’ को लेकर चिंता जताई थी और निवेशकों से सतर्क रहने को कहा था।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 5:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement