facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chemical Stock: स्टॉक स्प्लिट + बोनस का डबल धमाका! शेयर लगातार दूसरे दिन 5% उछला, एक महीने में 130% रिटर्न

Advertisement

निदेशक मंडल ने 14 नवंबर 2025 को हुई बैठक में 3:1 बोनस इश्यू और 10:1 स्टॉक स्प्लिट समेत सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- November 25, 2025 | 12:42 PM IST
Stock Market

Bonus Share: केमिकल ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी ए-1 लिमिटेड (A-1 Limited) के शेयर मंगलवार (25 नवंबर) को बीएसई पर 5 फीसदी चढ़कर 2433.10 रुपये पर पहुंच गए। इसी के साथ कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में अपर सर्कट लग गया।

पिछले एक महीने के अंदर A-1 लिमिटेड के शेयरों में 130 फीसदी का तेज उछाल दर्ज किया गया है। कंपनी अपने सभी शेयरहोल्डर्स को हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर जारी करने की तैयारी कर रही है।

A-1 Limited का बोनस और स्टॉक्स स्प्लिट का डबल तोहफा

कंपनी ने बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट, ऑथराइज शेयर में वृद्धि, मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन में क्लॉज़ में बदलाव और A-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज में निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए ई-वोटिंग और पोस्टल बैलट के जरिये शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मांगी है। निदेशक मंडल ने 14 नवंबर 2025 को हुई बैठक में 3:1 बोनस इश्यू और 10:1 स्टॉक स्प्लिट समेत सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। ई-वोटिंग और पोस्टल बैलट की शुरुआत 22 नवंबर 2025 से होगी और 21 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें: निफ्टी-50 की टॉप कंपनियों का मुनाफा चार तिमाहियों से पीछे, मिड-स्मॉलकैप का दबदबा बढ़ा

प्रस्ताव में कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 46 करोड़ रुपये करना भी शामिल है। बोर्ड ने स्पोर्ट्स इक्विपमेंट के आयात और वितरण के विस्तार के लिए कंपनी के उद्देश्य खंड में बदलाव को मंजूरी दी। इसके अलावा, दवा उत्पादों की सोर्सिंग, सप्लाई, अनुबंध निर्माण और इंटरनेशनल मार्केट में सप्लाई के लिए मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस शुरू करने को भी हरी झंडी दी गई है।

कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 46 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव भी शेयरधारकों को भेजा गया है। कंपनी के बोर्ड ने स्पोर्ट्स उपकरणों के आयात और डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार का विस्तार करने के लिए कंपनी के ऑब्जेक्ट क्लॉज में बदलाव और संशोधन को भी मंजूरी प्रदान कर दी। साथ ही, फार्मास्यूटिकल उत्पादों के सोर्सिंग, सप्लाई, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी सप्लाई के लिए नए बिज़नेस शुरू करने का भी निर्णय लिया है।

 

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement