facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato में ब्लॉक डील के जरिए चीनी कंपनी ने बेची 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी, शेयरों में आया 4% से ज्यादा का उछाल

Advertisement

Zomato में शेयर बेचने वाले Alipay ग्रुप का मालिकाना हक एंटफिन के पास है और यह चीन के अरबपति जैक मा की कंपनी अलीबाबा ग्रुप का हिस्सा है।

Last Updated- November 29, 2023 | 1:29 PM IST
Zomato

फूड डिलीवरी एग्रीगेटर Zomato के 3.4 प्रतिशत शेयरों यानी करीब 29.7 करोड़ शेयरों की बिक्री एक ब्लॉक डील के जरिये बुधवार को हुई है। यह खबर आते ही जोमैटो के शेयरों में दमदार तेजी आई और कंपनी के शेयर 4.3 फीसदी उछलकर 119 रुपये पर ट्रेड करने लगे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Alipay सिंगापुर होल्डिंग ने जोमैटो में अपनी पूरी 3.44 फीसदी हिस्सेदारी 400 मिलियन डॉलर (3,326 करोड़ रुपये) में बेच दी है। बता दें कि अलीपे ग्रुप का मालिकाना हक एंटफिन के पास है और यह चीन के अरबपति जैक मा की कंपनी अलीबाबा ग्रुप का हिस्सा है।

BSE,NSE पर चढ़े शेयर

12:48 बजे तक भी जोमैटो के शेयरों में BSE और NSE में उछाल देखने को मिला। BSE पर कंपनी के शेयर 4.35 फीसदी उछलकर 118.15 रुपये पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, NSE पर इसके शेयर 3.78 फीसदी चढ़कर 118.10 रुपये पर ट्रेड करते दिखे।

शेयर बाजार खुलने के साथ ही सुबह 9:15 बजे, लगभग 29.7 करोड़ शेयर 112 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बिक गए।

ब्लॉक डील के जरिये किसने बेचा शेयर?

रिपोर्ट की रिपोर्ट ने मंगलवार को बताया था कि चीनी कंपनी 111.28 रुपये प्रति शेयर के लोअर प्राइस पर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से बाहर निकल सकती है। इस लेनदेन के बाद, बेचने वाले शेयरधारक के लिए 90 दिन की लॉक-इन पीरियड होगा।

जैक मा की कंपनी अलीबाबा का हिस्सा है एंटफिन ग्रुप

इस बीच, अलीपे की सब्सिडियरी कंपनी एंटफिन सिंगापुर होल्डिंग (Antfin Singapore Holding) के पास सितंबर 2023 तिमाही के अंत में जोमैटो में 6.39 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। एंटफिन चीनी अरबपति जैक मा के अलीबाबा ग्रुप का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement