facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: छह दिन के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद; क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों से मिला दम

Advertisement

Stock Market Close Today: BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.72% या 584.81 अंक बढ़कर 81,634.81 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, NSE का निफ्टी 50 217.40 अंक या 0.88% की बढ़त दर्ज की।

Last Updated- October 08, 2024 | 4:19 PM IST
Stock Market Today

Stock Market Closing Bell Today: लगातार छह दिन की गिरावट के बाद आज यानी मंगलवार को शेयर बाजार में फिर बढ़त देखने को मिली। पिछले कई दिनों से ईरान-इजराइल तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और FPI की तरफ से शेयरों में जबरदस्त बिकवाली चल रही थी मगर आज यह सिलसिला थम गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सत्ताधारी पार्टी भाजपा की ओर बहुमत का रुझान दिख रहा है। यह बाजार और राजनीतिक विशेषज्ञों की उम्मीदों से बिलकुल उलट दिखा और शेयर बाजार में रौनक लौट आई।

इसके अलावा, लगातार कई दिनों से शेयर बाजार में गिरावट को देखते हुए आज निवेशकों ने गिरावट पर शेयरों की जबरदस्त खरीदारी की। जिसका असर मार्केट पर बढ़त के तौर पर देखने को मिली।  BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.72% या 584.81 अंक बढ़कर 81,634.81 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, NSE का निफ्टी 50 217.40 अंक या 0.88% की बढ़त बनाते हुए 25,013.15 के लेवल पर बंद हुआ। BSE पर आज कुल मिलाकर 4045 कंपनियों के शेयर में ट्रेड हुआ, जिसमें से 3,021 शेयरों में बढ़त देखने को मिली और 923 शेयरों ने गिरावट दर्ज की। इसी तरह, NSE पर भी 2,880 शेयरों ने ट्रेडिंग की। इसमें से 2,234 शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि, 568 शेयरों में ही गिरावट देखने को मिली।

पिछले कई दिनों से FPI चीन के शेयरों में निवेश को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। चीन में सरकारी प्रोत्साहन के दम पर बाजार चढ़ने से विदेशी निवेशकों का रुख उसकी ओर बढ़ गया है। पिछले 6 कारोबारी दिनों के दौरान FIIs ने करीब 6 अरब डॉलर के शेयरों की बिक्री की है। हालांकि एनालिस्ट्स का मानना है कि अपने प्रोत्साहन उपायों पर चीन की ओर से स्पेशिफिक डिटेल की कमी है, जिसकी वजह से भारतीय बाजार में फिर शेयरों का इनफ्लो लौट सकता है।

सेक्टोरल इंडेक्स के क्या हाल

आज 13 प्रमुख सेक्टरों में से 12 में तेजी रही। हाई वेटेज वाले निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज को शेयर 1% तक चढ़ गए। शेयर बाजार की सबसे बड़ी तेजी निफ्टी मीडिया शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी मीडिया सेक्टर ने आज 3.11% की उछाल दर्ज की। इसके अलावा, निफ्टी बैंक 1.07%, निफ्टी ऑटो 1.66%, निफ्टी फार्मा 1.44%, निफ्टी PSU बैंक 1.35% और निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1.27% की उछाल देखने को मिली।  आज जो सेक्टर लाल निशान में बंद हुआ, वह है मेटल। निफ्टी मेटल में आज 0.93% की गिरावट देखी गई।

टॉप गेनर्स स्टॉक

50 शेयरों वाले निफ्टी 50 में आज सिर्फ 14 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज का टॉप गेनर स्टॉक टाटा ग्रुप का ट्रेंट रहा। Trent के शेयर आज 7.95% की बढ़त के साथ लगातार दूसरे दिन टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहा। इसके अलावा, BEL, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल्स, रिलायंस, HDFC बैंक जैसे शेयर 2% से ज्यादा बढ़त बनाकर हरे निशान में बंद हुए।

टॉप लूजर्स स्टॉक

आज सबसे बड़ी गिरावट SBI Life के शेयरों में देखने को मिली। SBI Life के शेयर 3.24% गिरकर बंद हुए। इसके अलावा, टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फिनसर्व, JSW स्टील, हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलिवर, ITC, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, TCS और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट

मध्य सेशन की ट्रेडिंग में यूरोपीय बाजार निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार निगेटिव रेंज में बंद हुए। एशियाई बाजारों में, टोक्यो, हांगकांग और सियोल गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.84 प्रतिशत गिरकर 79.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement