facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में जबरदस्त तेजी! सेंसेक्स 694 अंक चढ़ा, बैंकिंग और मेटल शेयर चमके

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी कमजोर शुरुआत से निपटते हुए 0.87% या 208 अंक की बढ़त लेकर 24,203.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- November 05, 2024 | 4:09 PM IST
stock market today

Closing Bell: एशिआई बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी (Nifty) शुरूआती कारोबार में गिरने के बावजूद हरे निशान में बंद हुए। मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में खरीदारी के चलते बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट के साथ 78,542.16 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 78,296.70 अंक तक गिर गया था। हालांकि, शुरूआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स अंत में 694.39 अंक या 0.88% चढ़कर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी कमजोर शुरुआत से निपटते हुए 0.87% या 208 अंक की बढ़त लेकर 24,203.35 के स्तर पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर सबसे ज्यादा 4.73 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एचडीएफ़सी बैंक, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक, कोटक बैंक, अल्ट्रा सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर प्रमुख रूप से हरे निशान में रहे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, अदाणी पोर्ट्स का शेयर सबसे ज्यादा 1.46 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ। इसके अलावा आईटीसी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एलएंडटी, सनफार्मा के शेयर गिरावट में रहे।

शेयर बाजार में आज उछाल की वजह ?

बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले निवेशकों ने कम वैल्यूएशन वाले माने जाने वाले हेवीवेट फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी की जिससे बाजार को समर्थन मिला।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग पॉजिटिव रुख में रहे जबकि सियोल निचले स्तर पर बंद हुआ। वहीं, यूरोपीय बाजार बढ़त में कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार से बिकवाली जारी है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 4,329.79 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

Advertisement
First Published - November 5, 2024 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement