facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: दीपावली से पहले शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स 364 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,466 पर बंद

Advertisement

नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

Last Updated- October 29, 2024 | 4:56 PM IST
Stock Market

Closing Bell: स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 364 अंक और चढ़ गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबार समाप्त होने से पहले बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 363.99 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,369.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 583.69 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 127.70 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,466.85 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज तेजी की वजह ?

कारोबारियों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई है। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से भारतीय स्टेट बैंक पांच प्रतिशत उछला जिससे बाजार को समर्थन मिला।

टॉप गेनर्स

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

टॉप लूजर्स

इसके उलट, नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

विदेशी निवेशक बेच रहे, घरेलू निवेशक खरीद रहे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,228.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जबकि डीआईआई (घरेलू संस्थागत निवेशक) ने 1,400.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत चढ़कर 71.89 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 602.75 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 158.35 अंक के लाभ में रहा था।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement