facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 67 अंक टूटा; निफ्टी 23,750 के नीचे बंद, जानें गिरावट की वजह

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 25.80 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23,727.65 पर क्लोज हुआ।

Last Updated- December 24, 2024 | 4:04 PM IST
Stock Market

Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार मंगलवार (24 दिसंबर) को पॉजिटिव शुरुआत के बावजूद लाल निशान में बंद हुए। कोई मजबूत ट्रिगर पॉइंट नहीं मिलने के कारण बाजार लाल और हरे निशान में झूलता रहा। आईटी और मेटल स्टॉक्स में गिरावट ने बाजार को नीचे की तरफ खींचा।

कारोबारियों के अनुसार, इस सप्ताह क्रिसमस और नए साल (New Year) की छुट्टियों पड़ रही है। ऐसे में कोई बड़ा ट्रिगर पॉइंट नहीं होने की वजह से बाजार की चाल सुस्त या लगभग सपाट रह सकती है। वहीं, क्रिसमस के त्यौहार के चलते स्टॉक एक्सचेंज बुधवार, 25 दिसंबर को बंद रहेंगे।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 167 अंकों की बढ़त लेकर 78,707.37 पर खुला। कारोबार के दौरान यह अंक तक चढ़ गया था। अंत में सेंसेक्स 67.30 अंक या 0.09% की गिरावट लेकर 78,472.87 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 25.80 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23,727.65 पर क्लोज हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 28 के शेयर लाल जबकि 22 के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

टॉप लूजर्स

पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा गिरावट लेकर बंद हुआ। इसके अलावा एसबीआई, इन्फोसिस, टाइटन, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, अल्ट्रा सीमेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति, टेक महिंद्रा के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स का शेयर सबसे ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, टीसीएस, जोमाटो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, सनफार्मा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

पिछले कारोबारी सत्र में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे रंग में बंद होने के लिए पांच दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.64 फीसदी या 498.58 अंक चढ़कर 78,540.17 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 0.95 फीसदी या 165 अंक बढ़कर 23,753.45 के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement