facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में सपाट कारोबार! Sensex 33.49 अंक टूटा, Nifty 23,265 पर बंद हुआ

Advertisement

कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra) का शेयर सबसे ज्यादा 1.44 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा एशियन पेंट्स, आईटीसी, रिलायंस, सन फार्मा, एक्सिस बैंक मुख्य रूप से गिरावट में रहे।

Last Updated- June 11, 2024 | 4:19 PM IST
Stock Market

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव भरे वाले कारोबार में मंगलवार को लगभग सपाट बंद हुआ। चुनावी हलचल कम होने नयी सरकार के स्थापित होने के बाद निवेश अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के ब्याज दरों को लेकर होने वाले निर्णय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय इस सप्ताह के अंत में मुद्रास्फीति के साथ-साथ ब्याज दरों को लेकर अपना फैसला सुनाएगा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज तेजी के साथ 76,680.90 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76,860.53 और 76,296.44 अंक के बीच झूलने के बाद अंत में 0.04 प्रतिशत या 33.49 अंक की मामूली गिरावट लेकर 76,456.59 पर बंद हुआ।

इसके उलट, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी (Nifty) 0.02 प्रतिशत या 5.65 की मामूली सी बढ़त लेकर 23,264.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी (L&T) का शेयर सबसे ज्यादा 1.64 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्रा सीमेंट, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एचडीएफ़सी बैंक मुख्य रूप से बढ़त में बंद हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra) का शेयर सबसे ज्यादा 1.44 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा एशियन पेंट्स, आईटीसी, रिलायंस, सन फार्मा, एक्सिस बैंक मुख्य रूप से गिरावट में रहे।

13 प्रमुख सेक्टर में से सात चढ़े

13 प्रमुख क्षेत्रों में से सात में बढ़त दर्ज की गई। तेल और गैस में 1.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो प्रतिशत के हिसाब से सेक्टर में शीर्ष पर है। पिछले सप्ताह लगभग 3.4 प्रतिशत चढ़ने के बाद निफ्टी-50 इस सप्ताह अब तक लगभग 0.1 प्रतिशत गिरा है और पिछले दो ट्रेडिंग सेशन से 200 अंक के संकीर्ण दायरे में कारोबार कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement