facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell: IT, फार्मा शेयरों के दम पर Nifty 50 रिकॉर्ड हाई पर, सेंसेक्स लगातार 8वें दिन हरे निशान में बंद

Advertisement

Market Closing: बसे ज्यादा उछाल दर्ज करने वाला NIFTY IT 1.66% की बढ़त बनाकर बंद हुआ। निफ्टी फार्मा सेक्टर में भी 1.21% का भारी उछाल देखने को मिला।

Last Updated- August 28, 2024 | 6:51 PM IST
Market

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज लगातार आठवें दिन बढ़त देखने को मिली। IT और फार्मा सेक्टर में दमदार तेजी के चलते 50 शेयरों वाला निफ्टी-50 इंट्रा डे ट्रेड में 25,129.60 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। अंत में Nifty-50 34.60 अंकों की तेजी के साथ 25,052.35 के लेवल पर बंद हुआ। तो वहीं, 30 शेयरों वाला BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 73.80 अंकों या 0.09% की बढ़त के साथ 81,785.56 पर बंद हुआ।

निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ व्यापक सूचकांक भी निचले स्तर पर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में आज कुछ ही सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा उछाल दर्ज करने वाला NIFTY IT 1.66% की बढ़त बनाकर बंद हुआ। निफ्टी फार्मा सेक्टर में भी 1.21% का भारी उछाल देखने को मिला।

एनालिस्ट्स का मानना है कि निफ्टी की बढ़त के कई कारण हैं। उनका मानना है कि FII के शुद्ध खरीदार बने रहने और अगले महीने अमेरिकी फेड की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है।

टॉप गेनर्स

Nifty-50 के शेयरों में आज सबसे ज्यादा उछाल LTI Mindtree के शेयरों में देखने को मिला। इसके शेयर 6.31 % की उछाल के साथ 6,114.60 रुपये पर बंद हुए। इसके अलावा, विप्रो (Wipro), DIVI’S Laboratories Limited, भारती एयरटेल और इंफोसिस टॉप गेनर्स रहे। इनके शेयरों में क्रमश: 3.71%, 2.71%, 2.05 % और 1.99% की तेजी देखने को मिली।

टॉप लूजर्स

सेक्टर वाइज आज निफ्टी मीडिया में आज सबसे ज्यादा 1.41% की गिरावट देखने को मिली। टॉप लूजर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर मारुति सुजूकी (इंडिया) लिमिटेड का नाम रहा। Maruti के शेयर 1.34% की गिरावट के साथ 12330 के लेवल पर बंद हुए। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और ब्रिटानिया के शेयर भी टॉप-5 लूजर्स रहे।

ग्लोबल मार्केट के क्या हाल

एशिया के अन्य बाजारों में साउथ कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त पर रहे जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। यूरोप के अधिकतर बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। ओवरनाइट, अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों (FII) ने आज 13,535.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की जबकि  घरेलू निवेशकों (DII) ने 12,746.57 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। FII ने 14,883.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि, DII ने 12,307.22 रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement