facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: आईटी स्टॉक्स में तेजी के दम पर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,155 पर बंद, Infosys टॉप गेनर

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस (Infosys) आज टॉप गेनर रहा। आईटी फर्म के शेयर 3% से चढ़कर बंद हुए।

Last Updated- January 22, 2025 | 3:41 PM IST
Share Market

Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार बुधवार (22 जनवरी) को हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ट्रेड पॉलिसीस के बीच आईटी (IT) और बैंकिंग स्टॉक्स (Banking Stocks) में तेजी की वजह से बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज बढ़त के साथ 76,114 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76,458 अंक तक चढ़ गया था। अंत में सेंसेक्स 566.63 अंक या 0.75% चढ़कर 76,404 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी आज बढ़त में खुला हालांकि, कारोबार के दौरान यह 22,981 तक नीचे चला गया था। अंत में निफ्टी 131 अंक या 0.57% चढ़कर 23,155 पर क्लोज हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस (Infosys) आज टॉप गेनर रहा। आईटी फर्म के शेयर 3% से चढ़कर बंद हुए। टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचडीएफ़सी बैंक, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, एचसीएल टेक, रिलायंस और एलएंडटी शीर्ष लाभ में रहे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और आईटीसी के शेयर गिरावट में रहे।

ग्लोबल मार्केटस से क्या संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के उम्मीद से कम आक्रामक टैरिफ रुख के बाद वॉल स्ट्रीट की बढ़त से ज्यादातर एशियाई बाजार बुधवार को बढ़त में रहे। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.2 फीसदी जबकि एएसएक्स 200 0.5 फीसदी चढ़ा। कोस्पी में भी 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल?

दोनों बेंचमार्क मंगलवार को लगभग 1.5% की गिरावट के साथ 6 जून के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुए। जबकि भारतीय बाजारों में अस्थिरता अगस्त की शुरुआत के बाद से हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गई। निफ्टी 27 सितंबर को रिकॉर्ड ऊंचाई से लगभग 12% नीचे चल रहा है।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement