facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: भारी उठापटक के बाद सपाट बंद हुआ बाजार; Sensex 53 अंक फिसला तो Nifty 27 अंक चढ़ा

Advertisement

Share Market Today: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) 27.05 अंक या 0.12 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 22,529.05 पर बंद हुआ।

Last Updated- May 21, 2024 | 4:24 PM IST
Share Market

Closing Bell: एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 52.63 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,953.31 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 74,189.19 के हाईएस्ट और 73,762.37 के निचले स्तर तक चला गया था।

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) 27.05 अंक या 0.12 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 22,529.05 पर बंद हुआ।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, मारुति, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट में बंद हुए।

Top Gainers

वहीं, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर हरे निशान में रहे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर गिरावट में बंद हुए। वहीं, यूरोपीय बाज़ार नेगेटिव दायरे में कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी शेयर सोमवार को चढ़कर बंद हुआ।

BSE में लिस्टेड कंपनियों का Mcap 5 ट्रिलियन डॉलर के पार

बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप इंट्राडे कारोबार में पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर बढ़ गया। इससे पहले कि यह थोड़ा नीचे बंद हुआ। पिछले दो सत्रों में भारतीय बाजारों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ है।

आने वाले दिनों में कैसी रहेगी बाजार की चाल ?

शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोक सभा चुनाव के नतीजे घोषित होने तक आने वाले दिनों में घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शनिवार को 92.95 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत गिरकर 83.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शनिवार को एक स्पेशा ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 88.91 अंक या 0.12 प्रतिशत चढ़कर 74,005.94 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 35.90 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 22,502 पर बंद हुआ था।

सोमवार को बंद रहे बाजार

इसके अलावा सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ क्योंकि BSE और NSE मुंबई में लोकसभा चुनावों के चलते बंद रहे थे।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement